रतलाम में हिस्ट्रीशीटर का निकाला जुलूस : सात दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने महलवाड़े क्षेत्र में मचाया था उत्पात

रतलाम में हिस्ट्रीशीटर का निकाला जुलूस : सात दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने महलवाड़े क्षेत्र में मचाया था उत्पात

Advertisements
Advertisements

– घटनास्थल पर तस्दिक के दौरान पुलिस जब बदमाश को लेकर पहुंची तो मौके पर जमा हुई भीड़

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय के महलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रंगदारी दिखाने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने से पहले रतलाम स्टेशन रोड पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला को महलवाड़ा स्थित घटनास्थल लेकर पहुंची। यहां पर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर को लाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर भोला का साथी आरोपी  चेतन मेहता फरार है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि 31 जुलाई-2024 की शाम करीब 4 बजे रतलाम के जावरा फाटक निवासी हिम्मत कुमार रेगर दोस्त अविनाश देशमुख को उधारी के रुपए देने के लिए महलवाड़ा रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने गया था। इस दौरान मोहननगर निवासी आरोपी चेतन मेहता महलवाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार पहुंचा और जातीसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए खर्चे के 500 रुपए अवैध तरीकेे से मांगने लगे। फरियादी युवक ने जब मना किया तो हिस्ट्रीशीटर भोला बोला कि रुपए तो देना पड़ेंगे। युवक ने रुपए देने से मना किया तो साथी आरोपी चेतन ने पाइप और हिस्ट्रीशीटर भोला ने किसी नुकीली वस्तु से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इस दौरान फरियादी के दोस्त अविनाश और दीक्षांत बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां दी और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को धमकाया कि रुपए नहीं दिए तो वह जान से खत्म कर देंगे। रतलाम पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हिस्ट्रीशीटर भोला पर कई अपराध दर्ज

रतलाम स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक के अनुसार हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर भोला ने पाव-भाजी व्यापारी पप्पू (35)पिता देवीलाल को चाकू मारा था। व्यापारी पर हमले का कारण हफ्ता वसूली के रुपए देने से इंकार करना था। इसी तरह हिस्ट्रीशीटर गुंडा भोला ने कुछ दिनों पहले चाकू हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। उसने चाकू लिए फोटो के साथ “समझते नहीं बात को, निकलते हैं आधी रात को, मार देंगे छुरा, लग जाएगा बुरा और फंसा देंगे पूरा…” गाना डाल रखा था। टीआई भोजक के अनुसार रतलाम स्टेशन रोड अंतर्गत महलवाड़ा परिसर में वारदात में शामिल फरार आरोपी चेतन की तलाश की जा रही है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!