रतलाम में हमला करने वाले दंपती पर FIR : मामला जीर्ण-शीर्ण मकान सील करने के दौरान विवाद का

हमला करने वाले दंपती पर FIR : मामला जीर्ण-शीर्ण मकान सील करने के दौरान विवाद का

Advertisements
Advertisements

– शातिर पति ने अमले पर पत्नी को धकेल छेड़छाड़ का लगाया आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सागर हादसे के बाद रतलाम नगर निगम द्वारा लगातार जीर्ण-शीर्ण मकानों की जांच कर नोटिस देकर ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है। बुधवार दोपहर नगर निगम की टीम शहर के कसेरा बाजार में एक मकान के जीर्ण-शीर्ण हिस्से को सील करने पहुंची। इस दौरान अमले के साथ राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी ने विरोध करते हुए विवाद किया। टीम के साथ हाथापाई भी कर ली। इसके बाद शातिर राजेंद्र कसेरा ने पत्नी को अमले पर धकेलकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट की ओर से शिकायत पहुंचने के बाद माणक चौक पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि यह घटना बुधवार दोपहर की है। निगम के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत टाइम कीपर निखिल वाणी कर्मचारियों के साथ वार्ड 43 कसरेा बाजार में जीर्ण-शीर्ण मकानों को सील करने की कार्रवाई के लिए गए थे। क्षेत्र में दो मकान जीर्ण-शीर्ण होने पर मकान मालिक को समझाइश देकर खाली कर ध्वस्त करने को कहा। एक मकान मालिक तो मान गए। लेकिन दूसरा राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी नहीं मानी। राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी ने विरोध कर जमकर विवाद शुरू किया। दोनों ने निगम के टाइम कीपर पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर निगम से सब इंजीनियर अनुराग डामोर व टीम के अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी कसेरा दंपती मानने के लिए तैयार नहीं था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

देर रात करवाई FIR 

निगमायुक्त के निर्देश पर शहर के जीर्ण-शीर्ण मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत टीम कसेरा बाजार गई थी। आरोपी कसेरा दंपती को पूर्व से नोटिस दे रखा है। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। विवाद कर हाथापाई की है। मामले में दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करवाई गई है। – अनुराग डामोर, सब इंजीनियर – रतलाम नगर निगम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!