रतलाम में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के हाथ लाल : सरकारी राशन दुकान निलंबन की बहाली के एवज में ले रहा था रिश्वत

रतलाम में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के हाथ लाल : सरकारी राशन दुकान निलंबन की बहाली के एवज में ले रहा था रिश्वत

– लोकायुक्त टीम ने अधिकारी को सरकारी आवास पर किया ट्रेप, टीम के पहुंचते ही गिड़गिड़ाने लगा

IMG 20240814 WA0023

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय के जावरा में बुधवार सुबह उज्जैन लोकायुक्त टीम ने कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेमकुमार अहिरवार को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सरकारी उचित मूल्य की दुकान निलंबन की बहाली के एवज में भ्रष्ट अधिकारी 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त ने कनिष्ठ अधिकारी को उसके सरकारी आवास पर पर पहुंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि देवी सिंह गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर पिपलौदा जिला रतलाम ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से मामले की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित सरकारी उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर शिकायतकर्ता की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उचित मूल्य की दुकान की निलंबन से बहाली के लिए जावरा के कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। बुधवार सुबह आठ सदस्य टीम  रतलाम के जावरा पहुंची थी। सुबह करीब 10.30 बजे ट्रेप प्लान के मुताबिक प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत के 4 हजार रुपए लेते जावरा स्थित शासकीय आवास पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!