रतलाम निवासी पुलिसकर्मी राजस्थान में गिरफ्तार : लग्जरी कार से मादक पदार्थ की कर रहा था तस्करी, 5 सदस्यीय गैंग धराई

रतलाम निवासी पुलिसकर्मी राजस्थान में गिरफ्तार : लग्जरी कार से मादक पदार्थ की कर रहा था तस्करी, 5 सदस्यीय गैंग धराई

Advertisements
Advertisements

– रतलाम के कस्तूरबा निवासी पुलिसकर्मी कीर्ति जाट कहां था पदस्थ, पढ़ें विस्तृत खबर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल राजस्थान में मादक पदार्थ की तस्करी करते गिरफ्तार हुआ है। तस्कर पुलिसकर्मी कीर्ति जाट रतलाम के कस्तूरबा नगर निवासी है। आरोपी पुलिसकर्मी वर्तमान में मंदसौर में पदस्थ है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240822 WA0092

राजस्थान के कोटा ग्रामीण पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी धड़पकड़ अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। लग्जरी कार से डोडाचुरा भरे कट्टों को बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 10 लाख रुपए के आस-पास बताई गई है। तस्करी के आरोप में एमपी पुलिस के कॉन्स्टेबल समेत 5 तस्करों को पकड़ा गया है। नशे की ये खेप मध्य प्रदेश से नागौर ले जाई जा रही थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
199523 C adbanao2

इस तस्करी में मध्य प्रदेश के मंदसौर में पदस्थ आरक्षक कीर्ति जाट पकड़ाया है। राजस्थान पुलिस ने तस्करी में लिप्त नेपाल (27) निवासी सुनील थाना जिला झालावाड़, दिलीप उर्फ गोलू उर्फ सुल्तान (28) निवासी भवानीमंडी थाना जिला झालावाड़, राहुल (25) व दीपक (25) निवासी थाना शामगढ़ क्षेत्र जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। वहीं बोलेरो में एस्कॉर्ट कर रहा एमपी पुलिस का कॉन्स्टेबल कीर्ति कुमार (36) कस्तूरबा नगर,औद्योगिक थाना जिला रतलाम को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की खेप एमपी से नागौर ले जाना बताया है। राजस्थान पुलिस के अनुसार उक्त गैंग लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त थी, जिसकी मुखबिर से लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!