मामला जावरा हुसैन टेकरी में मासूम के साथ रेप का : जिस संदिग्ध की पुलिस को थी तलाश, सरवन क्षेत्र में मिली लाश

मामला जावरा हुसैन टेकरी में मासूम के साथ रेप का : जिस संदिग्ध की पुलिस को थी तलाश, सरवन क्षेत्र में मिली लाश

– वारदात की रात संदिग्ध ने चुराया था क्षेत्र में मोबाइल भी, मृतक के पास मिल रही थी लगातार लोकेशन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पखवाड़े भर पूर्व रतलाम के जावरा स्थित हुसैन टेकी क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले संदिग्ध का शनिवार को सरवन क्षेत्र में शव मिला है। मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म के इस संदिग्ध की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। जिस स्थान पर संदिग्ध ने मासूम से दुष्कर्म किया था, उसी रात क्षेत्र से एक मोबाइल चोरी होना और सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद पुलिस उक्त संदिग्ध को हिरासत में लेने के प्रयास कर रही थी। मृतक फड़जी (40) पिता नाथू गणावा निवासी अमरपुरा का शव शनिवार को सरवन में खाल (नाले) के समीप मिला है। शव के पास कीटनाशक दवाओं की शीशी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है।

बता दें कि जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत 7 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच उक्त संदिग्ध द्वारा झोपड़ी में माता-पिता के साथ सो रही 10 वर्षीय मूकबधिर बालिका को उठाकर ले जाना बताया जा रहा है। मूकबधिर बालिका के साथ उसकी झोपड़ी से करीब 25 से 30 मीटर दूरी पर एक प्लॉट पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। रात में जब माता-पिता की नींद खुली तो उन्होंने बच्ची को पास में नहीं पाया था। माता-पिता ने खोजबीन की तो बच्ची झोपड़ी के सामने ही प्लॉट पर मिली थी। उस समय माता-पिता बच्ची को लेकर वापस झोपड़ी में आ गए थे। सुबह बच्ची के टॉयलेट के दौरान परेशानी होने पर उसने अपनी मां को इशारों में घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर  औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। बच्ची का जावरा सिविल हॉस्पिटल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। जहां पर उसका अभी भी उपचार जारी है। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया था। 

सीसीटीवी फुटेज में फड़जी हुआ था कैद 

मासूम मूकबधिर के साथ घिनौनी हरकत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे तलाशे थे। बताया जा रहा है कि उक्त वारदात की रात सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा निवासी फड़जीअलग अलग कैमरों में उसी क्षेत्र में कैद हुआ था। इसके अलावा मासूम से दुष्कर्म की रात क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल भी चोरी हुआ था जिसकी लोकेशन फड़जी के पास ट्रेस हो रही थी। पुलिस को फड़जी की सरगर्मी से तलाश थी और कई मर्तबा ग्राम अमरपुरा स्थित निवास पर दबिश भी मारी गई, लेकिन यह मासूम से दुष्कर्म के बाद पुलिस द्वारा खोजने की सूचना पर अन्यत्र स्थानों पर फरारी काट रहा था। मृतक फड़जी के खिलाफ पूर्व में भी अन्य अपराध दर्ज होना बताए जा रहे हैं। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!