रतलाम में मासूम की हत्या : अपहरण के बाद मुंह दबाकर बच्ची की कर दी हत्या, शव फेंका कुएं में

रतलाम में मासूम की हत्या : अपहरण के बाद मुंह दबाकर बच्ची की कर दी हत्या, शव फेंका कुएं में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के ग्राम लसुड़ियानाथी में मां के पास सो रही 10 महीने की बच्ची का अपहरण कर निर्ममता से हत्या करने वाले 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी दशरथ कटारिया बच्ची की मां पर बुरी नजर रखता था। आरोपी दशरथ पीड़िता का पड़ोसी ही था। बच्ची की मां पर पड़ोसी दशरथ गंदी नजर रखता था और इसी मकसद को पूरा करने के लिए ही मासूम का अपहरण किया था। अपहरण के बाद बच्ची के रोने पर पकड़े जाने के डर से उसने निर्ममता से मुंह दबाकर बच्ची की हत्या कर दी और शव खेत के कुएं में फेंक दिया था।

जिले के ग्राम लसुड़ियानाथी निवासी कारूलाल खारोल के घर से 17 अगस्त – 2020 की रात 10 से 12 बजे के बीच उसकी बहन प्रेमा खारोल की 10 महीने की बेटी तनु लापता हो गई थी। घटना की शुरुआती जांच में ही पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वॉड लेकर मौके पर पहुंची थी।  दशरथ पर शक होने पर पुलिस ने दशरथ को पूछताछ के लिये बुलाया था पर उसने कुछ नहीं बताया। दो दिन तक दशरथ से पूछताछ होने पर पकड़े जाने के डर से तीसरी दिन फिर बुलाने पर वह फरार हो गया। आरोपी भागकर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बरोठा स्थित अपने ससुराल के खेत की झोपड़ी में छिपा था। जिसे रविवार सुबह पुलिस ने पकड़ा। रविवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के हतुनिया थाना पुलिस ने पड़ोसी दशरथ (25) पिता रामलाल कटारिया को पकड़कर कालूखेड़ा (रतलाम) पुलिस के हवाले किया। शाम को 4 बजे आरोपी की शिनाख्ती पर उसके खेत के कुएं से बच्ची का शव बरामद किया गया। बच्ची का शव पूरी तरह गल गया और दुर्गंध मारने लगा था। मेडिकल कॉलेज की पैनल से उसका पीएम करवाया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था बच्ची को उठाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। मामले का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!