रतलाम में बड़ा हादसा टला : प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, बच्चों की चीख पुकार से मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

रतलाम में बड़ा हादसा टला : प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, बच्चों की चीख पुकार से मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

Advertisements
Advertisements

– हादसे का शिकार स्कूली बस की हालत खराब, ग्रामीणों ने जताया जमकर आक्रोश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के करीब मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। दरअसल बिलपांक के पास जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह प्राइवेट स्कूल की बस रोड से उतरते हुए पलटी खा गई। बस में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसा होने पर सवार बच्चे घबरा गए और चीख पुकार गूंज गई। मदद के लिए ग्रामीण दौड़े और उन्होंने पलटी बस से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में एक बच्ची को मामूली चोट पहुंची है। ग्रामीणों की नाराजी इस बात की है कि प्राइवेट स्कूल बस अनफीट होने के बाद भी अंचलों में दौड़ रही हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी घटना जिले में हो सकती है। मौके पर ग्रामीणों ने स्कूल संचालक के अलावा प्रशासन के खिलाफ भी जमकर आक्रोश जताया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हादसा मंगलवार सुबह 8.30 बजे हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस बिलपांक के न्यू किड्स पब्लिक की है। बस जमुनिया के कच्चे रास्ते से होकर निकल रही थी। रोड सिंगल पट्‌टी थी। रोड के किनारे से बस चालक ने बस को निकालने की कोशिश। बारिश के कारण जगह गिली व कच्ची होने के कारण बस का आगे का पहिया नीचे की तरफ धंसा। रोड से उतरते हुए बस पलटी खा गई। जैसे इस बात की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो सभी मौके पर पहुंचे। पहले बच्चों को सुरक्षित निकाला। सभी बच्चे आसपास के गांव के थे उनके परिजन भी पहुंच गए। एक छात्रा का मामूली चोट होने पर बिलपांक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। बस की हालात काफी खराब होने की भी बात सामने आई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!