रतलाम में जनेऊ संस्कार : भारतीय सिंधु सभा और संत कंवर राम युवा मंच  8 सितंबर को कर रहा भव्य कार्यक्रम

रतलाम में जनेऊ संस्कार : भारतीय सिंधु सभा और संत कंवर राम युवा मंच  8 सितंबर को कर रहा भव्य कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

– जनेऊ संस्कार के बाद विशेष चल समारोह बैंड बाजे के साथ निकाला जाएगा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय सिंधु सभा रतलाम एवं संत कंवर राम युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में 8 सितंबर – 2024 को  सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय सिंधु सभा रतलाम की विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सिंधी समाज के वरिष्ठजन एवं भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा, महिला शाखा एवं युवा शाखा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम पंडित भवानी शंकर के आशीर्वाद एवं हीरालाल करमचांदनी, मुरली अवतानी, हाशू कल्याणी के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240904 WA0018

बैठक के शुरुआत में भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद करमचंदानी ने जनेऊ संस्कार के कार्यक्रम के बारे में जानकारी सदन के सामने प्रस्तुत की।आयोजन को सफल बनाने हेतु आए हुए सभी समाज जनों एवं सदस्यों से अपील भी की। भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा रतलाम की डिंपल भाग्यवानी, नम्रता करनानी, वीना आवतानी, आशा कुंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 बालकों का इस जनेऊ संस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है एवं उन सभी बालकों को जनेऊ संस्कार की संपूर्ण सामग्री निशुल्क वितरित की गई है। 4 सितंबर-2024 को ओरंगी व बोछनी का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जनेऊ संस्कार करने वाले सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। इस प्रोग्राम के पश्चात एक भव्य बहराने का आयोजन भी रखा गया है। जनेऊ संस्कार को विधिवत रूप से संपूर्ण करने के लिए सिंधी समाज रतलाम के गुरु पंडित भवानी शंकर शर्मा का पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा । जनेऊ संस्कार के पश्चात सभी बालक जिनका जनेऊ संस्कार किया गया है उनका एक विशेष चल समारोह बग्घी एवं बैंड बाजे के साथ निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने एवं सफल बनाने के लिए सिंधी समाज के वरिष्ठजन मुरली आवतानी, भगवानदास त्रिलोकचंदानी, मनु शिवानीजी, निलेश वाधवानी, जगदीश मनसुखानी ,संत कंवर राम युवा मंच के अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने संत कंवर राम युवा मंच की तरफ से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इन्होंने ने सफल आयोजन के लिए दिए सुझाव

बैठक में जनेऊ संस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के चंद्रेश  भाग्यवानी, गिरधारी लाल वरधानी , राजू परियानी ने भी अपने विशेष सुझाव दिए। बैठक में रतलाम सिंधी समाज के रमेश करनानी, राज गनवानी, हरीश समतानी ,विजेंद्र कृष्णानी, टीकम दसवानी, दिलीप चंचलानी, कमल खत्री, सपना गनवानी, नेहा समतानी, जया परीयानी,  सुमित्रा आवतानी, प्रिया करमचंदानी, भारती दासवानी एवं संत कंवर राम युवा मंच के काली करमचंदानी, चंदू बदलानी, गोविंद वाधवानी, जितेंद्र पुरसनानी एवं अन्य समाज जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन मुख्य शाखा महामंत्री हरीश करनानी ने किया और आभार युवा शाखा अध्यक्ष  संतोष लालवानी ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!