– जनेऊ संस्कार के बाद विशेष चल समारोह बैंड बाजे के साथ निकाला जाएगा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय सिंधु सभा रतलाम एवं संत कंवर राम युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में 8 सितंबर – 2024 को सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय सिंधु सभा रतलाम की विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सिंधी समाज के वरिष्ठजन एवं भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा, महिला शाखा एवं युवा शाखा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम पंडित भवानी शंकर के आशीर्वाद एवं हीरालाल करमचांदनी, मुरली अवतानी, हाशू कल्याणी के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर किया जाएगा।


बैठक के शुरुआत में भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद करमचंदानी ने जनेऊ संस्कार के कार्यक्रम के बारे में जानकारी सदन के सामने प्रस्तुत की।आयोजन को सफल बनाने हेतु आए हुए सभी समाज जनों एवं सदस्यों से अपील भी की। भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा रतलाम की डिंपल भाग्यवानी, नम्रता करनानी, वीना आवतानी, आशा कुंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 बालकों का इस जनेऊ संस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है एवं उन सभी बालकों को जनेऊ संस्कार की संपूर्ण सामग्री निशुल्क वितरित की गई है। 4 सितंबर-2024 को ओरंगी व बोछनी का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जनेऊ संस्कार करने वाले सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। इस प्रोग्राम के पश्चात एक भव्य बहराने का आयोजन भी रखा गया है। जनेऊ संस्कार को विधिवत रूप से संपूर्ण करने के लिए सिंधी समाज रतलाम के गुरु पंडित भवानी शंकर शर्मा का पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा । जनेऊ संस्कार के पश्चात सभी बालक जिनका जनेऊ संस्कार किया गया है उनका एक विशेष चल समारोह बग्घी एवं बैंड बाजे के साथ निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने एवं सफल बनाने के लिए सिंधी समाज के वरिष्ठजन मुरली आवतानी, भगवानदास त्रिलोकचंदानी, मनु शिवानीजी, निलेश वाधवानी, जगदीश मनसुखानी ,संत कंवर राम युवा मंच के अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने संत कंवर राम युवा मंच की तरफ से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
इन्होंने ने सफल आयोजन के लिए दिए सुझाव
बैठक में जनेऊ संस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के चंद्रेश भाग्यवानी, गिरधारी लाल वरधानी , राजू परियानी ने भी अपने विशेष सुझाव दिए। बैठक में रतलाम सिंधी समाज के रमेश करनानी, राज गनवानी, हरीश समतानी ,विजेंद्र कृष्णानी, टीकम दसवानी, दिलीप चंचलानी, कमल खत्री, सपना गनवानी, नेहा समतानी, जया परीयानी, सुमित्रा आवतानी, प्रिया करमचंदानी, भारती दासवानी एवं संत कंवर राम युवा मंच के काली करमचंदानी, चंदू बदलानी, गोविंद वाधवानी, जितेंद्र पुरसनानी एवं अन्य समाज जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन मुख्य शाखा महामंत्री हरीश करनानी ने किया और आभार युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


