रतलाम में बवाल… : गणेश मूर्ति ले जाने पर पत्थर फेंकने का आरोप, आंसू गैस छोड़ी 

रतलाम में बवाल... : गणेश मूर्ति ले जाने पत्थर फेंकने का आरोप, आंसू गैस छोड़ी 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मोचीपुरा चौराहे पर शनिवार रात गणेशजी की मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने के आरोप के साथ आक्रोश ने जन्म लिया। रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे तथा एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इस बीच लोग थाने के सामने सड़क पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। एफआईआर के बाद रात करीब 11.30 बजे लोग जब मोचीपुरा से वापस जा रहे थे तब विवाद की स्थिति बन गई। शरारती तत्वों ने कुछ वाहनों को गिरा दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। उधर, दोबत्ती क्षेत्र में भी भीड़ वापस जमा हो गई। भीड़ को आंसू गैस छोड़कर तितर-बितर किया गया।दो बत्ती थाने के बाहर जाम कर रहे लोगों के बीच सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे व टीआइ दिनेश भोजक, औधोगिक क्षेत्र टीआइ राजेंद्र वर्मा आदि अधिकारी पहुंचे तथा चर्चा की। लखन रजवाड़िया व काजल गुरु व अन्य लोगों ने बताया कि वे मूर्ति लेकर जुलूस के साथ जा रहे थे, तभी किसी ने अंधेरे में पत्थर फेंका। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। काफी देर तक आक्रोशित लोग थाने के बाहर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग करते रहे। रात करीब 11 बजे अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हंगामा करने वालों को पुलिस कर रही चिन्हित

एफआईआर के बाद लोग जब वापस मोचीपुरा होकर जा रहे थे तो वहां विवाद की स्थिति बन गई और कुछ पत्थर भी फेंके गए। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तथा एएसपी राकेश खाखा और अन्य अधिकारी भी पहुंचे तथा भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। रात 2 बजे तक पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने के साथ उन असामाजिक तत्वों की तलाश में जुटी है जो शहर की फिजा को खराब करने के लिए हंगामा निर्मित करने की कोशिश में जुटे थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!