पंजाब में तेजी से बढ़ रहा धर्मांतरण :  रतलाम में मीडिया से चर्चा में पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा 

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा धर्मांतरण :  रतलाम में मीडिया से चर्चा में पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पंजाब में धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। युवा नशे में लिप्त होते जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। यह सभी के लिए चिंताजनक है। यह कहना है डोनरसिंह, एंबुलेंस मैन के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी (नई दिल्ली) का। रतलाम में श्री गुुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यक्रम में शामिल होने आए जितेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 18 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार रक्तदान किया था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री गुुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यक्रम में पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी का सम्मान भी किया गया। उन्होंने मीडिया के सवाल पर जवाब दिया कि अभी तक वह  106 बार रक्तदान कर चुके हैं। सिंह ने वर्ष 2019 में रक्तदान का शतक पूरा किया था। उन्होंने कोरोना काल में साथियों की मदद से 4 हजार से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कराया है। उन्होंने वर्ष 1997 में नई दिल्ली में शहीद भगतसिंह सेवा दल नामक एनजीओ की स्थापना की, जो आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित करती है। इसमें जन साधारण के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार, जरूरतमंदों को रक्तदान के माध्यम से रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। इस दौरान समिति अध्यक्ष गुरुनामसिंह डंग, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र भांमरा, हरजीत चावला सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य सहित समाजजन उपस्थित थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!