रतलाम निगम में आक्रोश : मामला सीवरेज सफाई में सड़क धंसने का,  मौत के बाद शहर की सफाई ठप्प

रतलाम निगम में आक्रोश : मामला सीवरेज सफाई में सड़क धंसने का,  मौत के बाद शहर की सफाई ठप्प

– मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपए और परिवार के सदस्य को सरकारी नियुक्ति की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में सीवरेज की सफाई के दौरान सड़क का हिस्सा धंसने से कर्मचारी की मौत पर सफाई कर्मियों में आक्रोश पनप गया है। हादसे के विरोध में सोमवार सुबह नगर निगम और ठेका सफाई कर्मचारियों ने रतलाम की सफाई व्यवस्था ठप्प कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांग है कि मृतक ठेकाकर्मी के परिजन को 1 करोड़ रुपए और परिवार में 1 सरकारी नियुक्ति तत्काल दी जाए। हादसा रविवार रात करीब 8 बजे हुआ। मलबे में दबने से दूसरा कर्मचारी घायल हो गया। 

बता दें कि रतलाम के दिलीप नगर में सीवरेज लाइन साफ करने के लिए रविवार को जेसीबी से खुदाई कर 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। दो ठेका कर्मचारी गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे का हिस्सा धंस गया। मिट्टी-पत्थर कर्मचारियों के ऊपर आ गिरे, वे दोनों दब गए। सूचना पर नगर निगम से फायर लॉरी, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव समेत पुलिस बल पहुंचा। दोनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया था। यहां डॉक्टरों ने सुनील (26) पिता मुन्नालाल गौहर निवासी सैफी नगर को मृत घोषित कर दिया। बहादुर (28) पिता हेमराज डामोर निवासी हरथल (रावटी) का इलाज जारी है। घटना के चश्मदीद राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एंबुलेंस और फायर लॉरी देरी से पहुंची थी। कर्मचारियों पर सेफ्टी के साधन भी नहीं थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बमुश्किल निकाला गया।

रतलाम निगम में बंद किया जाए ठेका प्रथा 

हादसे के विरोध में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ठेका कंपनी के सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठन के नेता कमल भाटी ने बताया कि जेसीबी से 10 फीट गहरा, 20 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। कर्मचारियों को गड्ढे में उतारते समय ठेका कंपनी ने सुरक्षा के साधन नहीं पहनाए। हेलमेट और अन्य साधन होते तो सुनील की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा- सुनील के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही रतलाम नगर निगम में ठेका प्रथा को बंद किया जाए।

कार्रवाई की जाएगी

नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने बताया कि मौके पर सुरक्षा के साधन नहीं पाए गए हैं। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। – हिमांशु भट्ट, आयुक्त – नगर निगम रतलाम 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!