रतलाम जिले में दो सचिव निलंबित : भ्रष्टाचार ऐसा की राशि निकाल डकार ली, नहीं कराया कार्य 

रतलाम जिले में दो सचिव निलंबित : भ्रष्टाचार ऐसा की राशि निकाल डकार  ली, नहीं कराया कार्य 

– अरसे से ग्राम पंचायतों में चल रही धांधली, शिकायतों को दबा देते फाइलों में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले की ग्राम पंचायतों में आर्थिक अनियमित्ता का मामला एक बार फिर सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत जनपद से लेकर जिला मुख्यालय पर बैठे अफसर अरसे से नजर अंदाज कर रहे थे, लेकिन मामला उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अब तक कार्रवाई से बचने वाले बाजना और सैलाना जनपद की ग्राम पंचायतों के दो सचिवों पर निलंबन की गाज गिरी है। 

रतलाम जिले की जनपद ग्राम पंचायत बाजना की ग्राम पंचायत नाहरपुरा के सचिव सुरेश सिंघार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। सचिव द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण की 5 लाख रुपए की स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत द्वारा ढाई लाख रुपए निकाल लिए। मौके पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया। दायित्व का निर्वहन नहीं करने, राशि निकालने के बाद भी निर्माण नहीं करने व लापरवाही बरतने पर सचिव सिंघार को निलंबित किया है। इसी प्रकार रतलाम जिले की जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत कुंडा के सचिव किशोर परिहार को भी निलंबित किया है। सचिव परिहार पर आरोप है कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत के कार्य में गंभीरता नहीं बरतने पर कार्रवाई की गई। सचिव द्वारा रिकॉर्ड संधारण नहीं करने, ऑनलाइन पासवर्ड अन्य व्यक्तियों से शेयर करने, पंचायत में ऑनलाइन कार्य की मूलभूत सुविधा नहीं होने जैसी गंभीर लापरवाही तथा आर्थिक अनियमित्ता के कारण सचिव को निलंबित किया है। उक्त दोनों सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई रतलाम जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव द्वारा की गई है।  


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!