सीवरेज कंपनी की मनमानी : कर्मचारी का ऑडियो वायरल,  पार्षद ने की शिकायत

सीवरेज कंपनी की मनमानी : सीवरेज कंपनी कर्मचारी का ऑडियो वायरल,  पार्षद ने की शिकायत

Advertisements
Advertisements

– पार्षद शक्ति ने कहा कि भ्रष्ट कर्मचारी भाजपा की कर रहे छवि खराब 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में सीवरेज मेंटनेंस ठेका कंपनी कर्मचारी द्वारा गाली-गलोच कर रिश्वत के रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रहवासी द्वारा मामले की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद से करते हुए ठेकाकर्मी का गाली-गलोच करते हुए ऑडियो भी सौंपा। मामले में क्षेत्रीय पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति बन्ना) ने नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को लिखित शिकायत की है। इसके अलावा ठेकाकर्मी सहित कंपनी के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नगर निगम आयुक्त भट्ट को सौंपी शिकायत में भाजपा पार्षद राठौर ने बताया कि उनके वार्ड नंबर-6 में सीवरेज जाम रहने से रहवासी काफी परेशान हैं। रहवासियों की शिकायत पर उनके द्वारा समय-समय पर नगर निगम और ठेका कंपनी के अधिकारी सहित कर्मचारियों को की जाती है। पिछले सप्ताह सीवरेज की समस्या से परेशान वार्ड-6 के रहवासी ने जब सीवरेज कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को फोन लगाया। कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने सीवरेज की समस्या से परेशान रहवासी से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा चेंबर सफाई के कार्य के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत भी मांगी। रहवासी द्वारा उक्त शिकायत जब क्षेत्रीय पार्षद राठौर को की तो उसके साथ उक्त ऑडियों भी सौंपी, जिसमें कर्मचारी सुरेंद्र सिंह रहवासी से गाली-गलोच करते हुए रिश्वत की मांग के साथ जान से मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। पार्षद राठौर ने मामले में आयुक्त भट्ट को कंपनी के सुपरवाइजर सहित कर्मचारियों की मनमानी और आमजन में भाजपा की खराब हो रही छवि को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा सीवरेज कंपनी मालिक बीएल वाघेला के खिलाफ 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!