विश्व डाक दिवस : रतलाम में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया 150वां दिवस

विश्व डाक दिवस : रतलाम में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया 150वां दिवस

– पूरे देश में डाक सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा विश्व डाक दिवस

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रतलाम मुख्य डाक घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आमजन को पोस्ट ऑफिर की जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराकर अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट ऑफिस से जोडऩे का संकल्प भी लिया गया। 150वें विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में डाक सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

बुधवार को मुख्य डाक घर पर एक समारोह आयोजित किया गया। 150वें विश्व डाक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति सहायक डाकपाल ओपी मीणा थे। विशेष अतिथि के रूप में श्रम संगठनों की संयुक्त समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा थे। निरंजन गिरी ने बताया कि पूरे देश में विश्व डाक दिवस को डाक सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। आमजन को पोस्ट ऑफिस की जन कल्याण कारी योजनाओं से अवगत करा कर अधिक से अधिक जनता को पोस्ट ऑफिस से जोडऩे का हमारे द्वारा संकल्प लिया है। समारोह को अश्विनी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर मे पोस्ट ऑफिस की प्रासंगिकता स्वत सिद्ध है आधुनिक समय में प्राइवेटाइजेशन के बावजूद डाक कर्मचारी हर मौसम में अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ कर रहे। 150वें स्थापना दिवस पर हमे आमजन में डाक टीकट की महता और इससे जुड़े अन्य रोचक पहलुओं को स्कूलों में प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। इस अवसर दैनिक संग्रह संघ के दिलीप जैन, कैलाश छाबड़ा, कन्नू गेहलोत, रितेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!