रतलाम में फिर रंगदारी : हफ्ता मांगने वाले बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, दो गुंडों के खिलाफ FIR 

रतलाम में फिर रंगदारी : हफ्ता मांगने वाले बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, दो गुंडों के खिलाफ FIR 

Advertisements
Advertisements

– रास्ता रोक बदमाशों ने किया हमला, जख्मी युवक का अस्पताल में उपचार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में एक बार फिर बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आने लगी है। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर क्षेत्र में बीती देर रात दो गुंडों ने युवक का रास्ता रोक कर रंगदारी दिखाई। हफ्ता देने से मना करने पर बदमाशों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक कपड़े की दुकान पर काम करता है, जिससे बदमाशों ने हफ्ता वसूली की मांग करते हुए उत्पात मचाया है। पीड़ित की शिकायत पर हफ्ता मांगने वाले दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर ( FIR)  दर्ज की है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस अनुसार गणेश नगर निवासी विनीत (18) पिता जितेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वह जवाहर नगर मे एमबीए नाम की कपडे की दुकान पर काम करता है। बीती रात करीब 12 बजे दुकान से छुट्टी होने पर वह घर जा रहा था। रास्ते में अंबे चौक वाटर प्लांट वाली गली में पहुंचा। वहीं पर बदमाश प्रिंस व उसका साथी निहाल दोनों निवासी राजीव नगर ने उसका रास्ता रोका। गाली गलौच कर हफ्ता मांगा। जब युवक ने बदमाशों से कहा कि किस बात का हफ्ता दूं। तो कहा कि तू हमें नहीं जानता। हफ्ता नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे। बदमाश प्रिंस ने नुकिली चीज से हमला किया, जिससे युवक के सिर में दो जगह  चोट पहुंची। एक अन्य बदमाश निहाल के पास सरिया था उसने भी हमला किया। जिससे युवक के गाल व बाये हाथ की कलाई व दाढ़ी पर चोट आई। घटना क्षेत्रीय रहवासियों ने देखी है। पीड़ित विनीत ने घर जाकर अपने साथ हुआ घटनाक्रम बताया। उसके बाद थाना औद्योगिक क्षेत्र आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुंडे प्रिंस व निहाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) में एफआइआर ( FIR) दर्ज की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!