रतलाम के रावटी ज्वेलरी शॉप में चोरी : दो दुकानों में बदमाशों ने अंट लगाकर तोड़े ताले, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

रतलाम के रावटी ज्वेलरी शॉप में चोरी : दो दुकानों में बदमाशों ने अंट लगाकर तोड़े ताले, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Advertisements
Advertisements

– नकाबपोश दो अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर, पूर्व में भी इसी दुकान को बदमाशों ने बनाया था निशाना

बदमाश CCTV में हुए कैद

रावटी, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के रावटी क्षेत्र में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने तडक़े सदर बाजार स्थित दो सराफा दुकानों में अंट लगाकर ताले तोड़ दिए। बदमाशों ने यहां से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। हालांकि सोमवार तडक़े करीब 4.35 पर पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने निशाना बनाया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रावटी पुलिस थाने में फरियादी आशीष पिता कैलाश सोनी निवासी टाटा नगर (रतलाम) ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। सोनी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को शाम करीब 6 बजे दुकानों पर ताला लगाकर रतलाम स्थित घर चला गया था। सोमवार सुबह रावटी के एक व्यक्ति ने मोबाइल पर सूचना दी कि तुम्हारी दोनों ज्वेलरी की दुकानों के ताले टूटे हुए हैं। सोनी जब रावटी पहुंचे तो पाया कि दुकानों के ताले बदमाशों ने तोडक़र बाहर फेंक रखे थे। दुकान के दरवाजे अटके हुए थे। सोनी ने जब दुकानों के अंदर जाकर देखा तो पाया कि लकड़ी के शौकेस के ड्राज भी टूटे हुए हैं और ड्राज में रखे बॉक्स से अंगूठी और बिछियाों के करीब 100-100 नग गायब हैं। पुलिस ने सराफा व्यापारी सोनी की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (4) एवं 305 (ए) में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पूरी घटना हुई सीसीटीवी कैमरों में कैद

सोमवार तडक़े नकाबपोश बदमाशों ने रावटी के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान पर सुबह करीब 4 से 5 के दरमियान धावा बोला है। सीसीटीवी फूटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं, जिन्होंने पहले दुकान के नीचे का एक ताला लोहे की सब्बल से अंट लगाकर तोड़ा है। इसके बाद दूसरा ताला जो ऊपर की तरफ था उसमें अंट लगाया है। टॉर्च की रोशनी से दोनों बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे और वहां पर लकड़ी के ड्राज को तोडक़र बॉक्स में रखी चांदी की अंगूठी और बिछियां को निकालकर एक कपड़े में बांधकर फरार हो गए।

एक वर्ष पूर्व भी हुई थी चोरी

रावटी क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। रतलाम निवासी सराफा व्यापारी आशीष सोनी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उनकी दुकानों से बदमाश 6 किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे। इसके बाद थाने पर शिकायत की थी, लेकिन बमुश्किल पुलिस ने हमें 600 ग्राम चांदी के आभूषण उपलब्ध करवाए। लगातार हो रही चोरी की वारदात से रावटी के आमजन सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सोमवार सुबह ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात ने एक बार फिर लोगों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर नाराजगी देखने को मिली है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!