रतलाम फोरलेन पर भीषण हादसा : ट्राला और ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्राले में लगी आग, ट्रैक्टर चालक की मौत

रतलाम फोरलेन पर भीषण हादसा : ट्राला और ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्राले में लगी आग, ट्रैक्टर चालक की मौत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नीमच-लेबड फोरलेन स्थित सातरुंडा चौराहे पर शुक्रवार शाम ट्राला और ट्रैक्टर की भीषण भिंड़त हो गई। ट्राला ट्रैक्टर को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर कर एक झोपड़ी में घुस गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार झोपड़ी से बाहर था। विद्युत पोल से टकराने के बाद ट्राले में आग लग गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया है। ट्रैक्टर चालक के शव का 26 अक्टूबर 2024 की सुबह मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित नीमच-लेबड़ फोरलेन पर सातरुंडा चौराहे पर शाम 5 बजे भीषण हादसे से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला बदनावर से रतलाम की तरफ आ रहा था। वहीं ट्रैक्टर रांग साइड होकर बदनावर की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्राले की भिंड़त ट्रैक्टर से हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर को ट्राला घसीटते हुए एक झोपड़ी में घुस गया। गनीमत यह रही कि झोपड़ी में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर ही ट्रैक्टर चालक दयाराम मुनिया निवासी ग्राम खेड़ी (ग्राम पंचायत सिमलावदा) की मौत हो गई। हादसे में रमेश पिता मांगू गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों ने आवाज सुनते ही मदद के लिए दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। जिसके हाथ में पानी से भरा जो भी बर्तन आया। आग बुझाने लग गए। लेकिन आग बढ़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!