कर्नाटक में अहम फैसला : दलितों के ख़िलाफ़ हिंसा के मामले में 98 लोगों को उम्रक़ैद

कर्नाटक में अहम फैसला : दलितों के ख़िलाफ़ हिंसा के मामले में 98 लोगों को उम्रक़ैद

Advertisements
Advertisements

– भारत के न्याय में एक साथ 98 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा का मामला संभवतः पहला

कर्नाटक, वंदेमातरम् न्यूज। दलितों के ख़िलाफ़ एक दशक पहले झकझोर देने वाले हिंसा के मामले में कर्नाटक के ज़िला एवं सत्र न्यायालय ने 98 लोगों को आजीवन कारावास और पांच लोगों को साधारण जेल की सज़ा सुनाई है। देश के न्याय के मामले में एक साथ 98 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा का संभवतः पहला मामला बताया जा रहा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

172 पन्नों के फैसले में कोप्पल प्रिंसिपल ज़िला और सत्र एवं स्पेशल जज सी चंद्रशेखर ने कहा कि 28 अगस्त 2014 को गंगावती ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के मारुकुंबी गांव में अनुसूचित जातियों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा ‘सामान्य भीड़ हिंसा के बजाय जातीय हिंसा थी। उस दिन मारुकुंबी गांव के रहने वाले मंजूनाथ जब एक फ़िल्म देखकर लौटे तो उन्होंने वहां रहने वाले लोगों को बताया कि कुछ लोगों ने सिनेमाघर में टिकट खरीदने को लेकर उनसे मारपीट की। इसके बाद गैर अनुसूचित जाति के लोग अनुसूचित जाति की कॉलोनी के क़रीब एक मंदिर में जमा हुए। उन्होंने हमला किया और कारोबारी प्रतिष्ठानों को नष्ट किया और दलित समुदाय के कुछ लोगों के घरों में भी आग लगा दी। ये दलित अनुसूचित जाति में आने वाले मडिगा पंथ से ताल्लुक रखते हैं। सरकारी वकील अपर्णा दामोदार बंदी के अनुसार अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला करने वाले मुख्यत: ऊंची जातियों- लिंगायत, भोवी और दूसरे अन्य जातीय समूह के लोग थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!