17.2 C
Ratlām

राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा : महापौर प्रहलाद पटेल और  क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया शुभारंभ

राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा : महापौर प्रहलाद पटेल और  क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया शुभारंभ

– स्पर्धा में बालक और बालिका वर्ग की 34 टीमें ले रही हिस्सा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में 42वीं  जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह आयोजित कर किया। स्पर्धा का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, मदन सोनी, एमआईसी मेंबर विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, नितिन राठौड़, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, भाजपा पार्षद योगेश पापटवाल के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने हनुमानजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया। 

1001452088

रतलाम में खो-खो कॉरपोरेशन के तत्वाधान में रतलाम में दो दिवसीय राज्य स्पर्धा आयोजित की जा रही है। कॉरपोरेशन अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया बालक वर्ग में 18 टीमें ,बालिका वर्ग में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों को ईर्ष्या और भेदभाव से दूर होकर अपने लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैदान में खिलाड़ी को प्रतिभा के साथ ईमानदारी का भी परिचय देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के अलग अलग जिलों से आई टीमों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत रतलाम खो-खो कॉरपोरेशन सचिव दुर्गाशकर मोयल, हार्दिक कुरुवारा , प्रदीप पवार, कृष्ण प्रजापति ललित मालवीय शंकर लाल मालवीय, आरसी तिवारी, सुरेश माथुर, राहुल रांका अशोक व्यास, बुलबुल प्रजापति ,सेजल बंजारा, महक बंजारा, प्रियांशी गवली, राजा राठौड़ ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ी से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन चंचल चौहान ने किया। आभार दुर्गा शंकर मोयल ने  माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!