रतलाम में सड़क हादसा : पहलवान बाबा की दरगाह के पास बाइक भिड़ंत में 2 की मौत, एक था 12वीं का छात्र

रतलाम में सड़क हादसा : पहलवान बाबा की दरगाह के पास बाइक भिड़ंत में 2 की मौत, एक था 12वीं का छात्र

– दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, गंभीर घायल बेटे को पिता लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के जावरा फाटक से सेजावता फंटे तक बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पर पहलवान बाबा की दरगाह के सामने बाइक भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना में गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से घायल बेटे के पिता बाइक से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शवों का सोमवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा। 

पहलवान बाबा की दरगाह के सामने रविवार शाम 7.30 बजे बाइक भिड़ंत में रईस खान (40) पिता वाहिद खान निवासी हरथली और पीयूष (18) पिता मुकेश चौहान निवासी होमगार्ड कॉलोनी की मौत हो गई। हादसे में रईस का बेटा अल्फेज (15) गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज दिया जा रहा है। रईस के चचेरे भाई शाहिद खान ने बताया कि रईस के साले के बेटे का जावरा में इंतकाल हो गया था। उसमें शामिल होने के लिए रईस अपने बेटे अल्फेज के साथ जावरा जा रहे थे। रईस की महू रोड पर स्प्रे पेंटिंग की दुकान है और घायल अल्फेज 9वीं में पढ़ता है। उसका सिटी स्कैन करवाया है। वहीं पीयूष के पिता मुकेश ने बताया कि बेटा हमारे बापू नगर वाले घर से होमगार्ड कॉलोनी वाले घर जा रहा था।

दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

हादसे में मृत पीयूष के पिता मुकेश चौहान ने मीडिया को बताया कि मैं होमगार्ड कॉलोनी में रहता हूं और मेरे माता-पिता बापू नगर में रहते हैं। रविवार की शाम को हमारा परिवार मेरे माता-पिता के यहां था। वहां से होमगार्ड कॉलोनी जाने के लिए पहले पीयूष निकला। मैं वहां से निकलने वाला था तो मैंने पीयूष को कॉल किया, जो पुलिसकर्मी ने उठाया और बताया कि पीयूष का एक्सीडेंट हो गया है। मैं 5 से 7 मिनट में ही बापूनगर से मौके पर पहुंच गया। एम्बुलेंस नहीं आई तो मैंने पड़ोसी जावेद खान के साथ घायल पीयूष को बाइक पर बैठाया और तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीयूष का बड़ा भाई आयुष (20) है। पिता मुकेश चौहान अजमेरा स्टील फैक्टरी में कर्मचारी हैं और पीयूष 12वीं में पढ़ रहा था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!