रतलाम में फिर साइबर फ्रॉड : अबकी बार बदमाशों ने यूपीआई लिंक भेज खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए

रतलाम में फिर साइबर फ्रॉड : अबकी बार बदमाशों ने यूपीआई लिंक भेज खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए

शिकार व्यक्ति ने दीनदयाल नगर थाने में की शिकायत, बताया लिंक क्लिक करते ही रुपए हो गए गायब

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड की वारदात हुई है। अबकी बार बदमाशों ने यूपीआई लिंक भेज खाते से 99 हजार रुपए उड़ाए। बदमाशों की जालसाजी का शिकार हुए पीड़ित ने मामले में दीनदयाल नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात सायबर फ्रॉड में लिप्त बदमाशों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर रही है।

साइबर फ्रॉड की वारदात मुकेश प्रजापत नामक व्यक्ति के साथ हुई है। मुकेश ईंट का भट्टा चलाते हैं। उनका बैंक खाता उनकी बेटी के मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। सोमवार सुबह उनकी बेटी को एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसे ईंट के पैसे का भुगतान करना है। आरोपी ने कहा कि पहले मैं आपके खाते में 20 हजार रुपए भेज रहा हूं। इसके बाद आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए खाते में 20 रुपए ट्रांसफर किए। आरोपी ने बाद में 25 हजार रुपए की यूपीआई लिंक मोबाइल पर भेजी। जैसे ही यूपीआई लिंक पर क्लिक किया तो पहली बार में 25 हजार रुपए बैंक खाते से कट गए। इसके बाद दूसरीबार में 25 हजार और तीसरी बार में 49 हजार सहित कुल 99 हजार रुपए बदमाशों ने उड़ा लिए। खाते से रुपए कटने के बाद जिस नंबर से फोन आया था उस पर फोन करके देखा तो वह बंद मिला। ठगी की वारदात के बाद मुकेश प्रजापत ने दीनदयाल नगर थाने पहुंचकर अपने साथ हुई फ्रॉड की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!