रतलाम के सैलाना में विवाद : बच्चों का विवाद सुलझाने में बड़े उलझे, 2 बाइक फूंकी, एक युवती घायल

रतलाम के सैलाना में विवाद : बच्चों का विवाद सुलझाने में बड़े उलझे, 2 बाइक फूंकी, एक युवती घायल

Advertisements
Advertisements

– सैलाना के पास भीलों की खेड़ी में 2 पक्षों में मारपीट, जिला मुख्यालय से भी पहुंचा बल

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना के पास भीलों की खेड़ी में आदिवासी समाज के 2 पक्षों में देर रात जमकर विवाद हो गया। इनके बीच पत्थर भी चले। वहीं बीच-बचाव करने आई एक युवती के सिर में चोट आई है। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना पर सैलाना, सरवन और रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि भीलों की खेड़ी में बुधवार को पंचायत भवन क्षेत्र और पीपली चौक क्षेत्र के नाबालिगों में विवाद हो गया था। इसका समझौता करने के लिए दोनों पक्ष के लोग गुरुवार की रात 9.30 बजे पंचायत भवन क्षेत्र में इकट्ठा हुए थे। यहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठियां और पत्थर चलने लगे। इसमें बीच-बचाव करने आई पंचायत भवन क्षेत्र की ज्योति (22) पिता प्रकाश पारगी के सिर में चोट आई तो पंचायत भवन क्षेत्र के लोग और भड़क गए। समझौता करने आए पीपली चौक क्षेत्र के लोग भाग निकले लेकिन उनकी 2 बाइक वहीं छूट गई। क्षेत्र के लोगों ने इनमें आग लगा दी। सूचना पर एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना थाना टीआई पृथ्वी सिंह खल्लाटे, औद्योगिक क्षेत्र थाना टीआई वीडी जोशी, एसआई हितेंद्रसिंह परिहार और जिला मुख्यालय की लाइन से बल भेजकर मामला कंट्रोल किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बातचीत के दौरान फिर से विवाद

भीलों की खेड़ी में एक ही समाज के लोगों के बच्चों में बुधवार को विवाद हुआ था। आपसी समझौते व बातचीत को लेकर गुरुवार रात दोनों पक्ष एकट्‌ठे हुए। बातचीत के दौरान फिर से आपस में विवाद हो गया। फिलहाल शांति है। – राकेश खाखा, एडिशनल एसपी – रतलाम

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!