रतलाम में हत्यारे को आजीवन कारावास : पत्नी के प्रेमी की हत्या कर फेंका था रेलवे ट्रैक पर ताकि लगे दुर्घटना

रतलाम में हत्यारे को आजीवन कारावास : पत्नी के प्रेमी की हत्या कर फेंका था रेलवे ट्रैक पर ताकि लगे दुर्घटना

– अभियुक्त का शातिर ढंग नहीं आया काम, साक्ष्य और बयानों ने दिलाई सख्त सजा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। एक शातिर आरोपी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर उसे छिपाने के लिए उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। कोर्ट में हत्या साबित होने पर आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दी है। इस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया ने दिया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीवसिंह चौहान ने बताया कि 13 अक्टूबर 2018 की रात को मोरवानी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की सर कटी लाश मिली थी। इसकी शिनाख्त दयाभाई (40) पिता रामसिंह निवासी सरतापुर जिला मोरबी (गुजरात) के रूप में हुई। जांच में 14 अक्टूबर 2018 को पता चला कि मृतक दया की कार मोरवनी निवासी हेमराज पिता मांगू डामर के घर के पीछे खड़ी है। जब हेमराज से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दयाभाई की हत्या करना कबूल किया। जांच में ये भी सामने आया कि दयाभाई की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है ताकि यह हत्या के बजाय हादसा लगे। जांच में सामने आया कि घटना से 3 साल पहले आरोपी हेमराज व उसकी पत्नी मजदूरी करने मोरबी (गुजरात) गए थे। वहां पर मजदूरों के ठेकेदार दयाभाई का मृतक की पत्नी से मेल-जोड़ बढ़ने का हेमराज को शक होने पर वह परिवार के साथ वापस मोरवनी आ गया था। तीन महीने बाद आरोपी की पत्नी बिना बताए मोरबी चली गई तो हेमराज ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई। इसके दो महीने बाद उसकी पत्नी वापस आ गई और बताया कि वह मर्जी से दयाभाई के साथ गई थी। इसके बाद दयाभाई यहां हेमराज के घर आने लगा। 

हेमराज की पत्नी को साथ ले जाने पर हुआ था विवाद

13 अक्टूबर 2018 को भी दयाभाई हेमराज के घर आया था और रात में हेमराज के घर में ही सोया था। जबकि हेमराज घर के बाहर खटिया पर सोया था। रात में दयाभाई शराब के नशे में हेमराज पास आया और उसकी पत्नी को साथ ले जाने का कहने लगा। इस पर हेमराज ने दयाभाई का मुंह दबाकर उसकी छाती पर ईंट मार दी। दया बेहोश हो गया तो हेमराज उसे उठाकर पास में ही स्थित रेलवे पटरी पर ले गया और फेंक दिया। हेमराज ने वहां दया पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला। पीएम में पता चला कि मृतक को रेल से कटने से जो चोटें आई थी वह मरने के बाद की थी। आरोपी के कपड़ों से मृत का खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद किए थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!