27.6 C
Ratlām

रतलाम में पटवारी गिरफ्तार :  लोकायुक्त ने पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रिश्वत लेते पकड़ा, पेंट भी की जब्त

रतलाम में पटवारी गिरफ्तार :  लोकायुक्त ने पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रिश्वत लेते पकड़ा, पेंट भी की जब्त

– भूमि के सीमांकन के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की थी आरोपी पटवारी ने 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी बैरागी ने जमीन सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी बैरागी को 40 हजार रुपए लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया। पटवारी बैरागी ने रिश्वत की रुपए हाथ में लेकर पेंट की जेब में रखी। लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी बैरागी के हाथ धुलवाने के साथ पेंट जब्त कर पंचायत भवन में कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पंचेड़ निवासी गोपाल उपाध्याय ने शिकायत की थी। भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में राशि मांग फायदा कराने की बात कही। शिकायत के आधार पर प्लान तय कर गुरुवार दोपहर ग्राम पंचायत भवन में रिश्वत लेते पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी द्वारा रिश्वत के 50 हजार रुपए मांगे गए थे। पहले 40 हजार रुपए देना तय हुआ। 10 हजार बाद में देने को कहा। लोकायुक्त के तय प्लान के बाद फरियादी गोपाल ने पटवारी बैरागी को पंचेड़ के ग्राम पंचायत भवन बुलाया। यहां पर रिश्वत दी। रुपए लेकर पटवारी ने अपनी पेंट की जेब में रख लिए। पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम को इशारा मिलते ही पटवारी को रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के खिलाफ धारा 7 भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन  2018 ) के अधीन केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक, हेड कांस्टेबल हितेश लालावत, कांस्टेबल संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!