– चल समारोह का जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत, अनूठे आयोजन में सभी ने बढ़चढ़ कर ली हिस्सेदारी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कस्तूरबा नगर स्थित सुमंगल गार्डन में नागर ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह और यज्ञाेपवित संस्कार कार्यक्रम हुआ।समारोह में 3 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और 10 बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार किया गया। वर, वधु और बटुकों को आशीर्वाद देने दूर-दूर से समाजजन रतलाम पहुंचे। रतलाम नागर ब्राह्मण समाज में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ, इसे लेकर समाजजनों का उत्साह भी चरम पर दिखा।

कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश पूजन हुआ। इसके बाद मंडप, गृहशांति यज्ञोपवित संस्कार के बाद चल समारोह निकाला गया। चल समारोह आकर्षण का केंद्र रहा, जगह-जगह फूल बरसाकर चल समारोह का स्वागत किया गया। समारोह में सभी समाजजन नाचते हुए चल रहे थे। समाजजनों की तरफ से कार्यक्रम में सभी वर-वधु को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। आयोजन में नागर कुलभूषण अशोक भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष केदार रावल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया मंडलाेई, प्रदेश महासचिव हेमंत व्यास सहित प्रदेश की सभी शाखाओं के अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। रतलाम समाज के हेमंत भट्ट, निर्मल व्यास, संदीप जोशी, धर्मेंद्र नागर, ओम त्रिवेदी, चंद्रकांत मेहता, विष्णुदत्त नागर, दिलीप मेहता, नवनीत मेहता, संजय दवे, सुशील नागर, सत्येंद्र मेहता, पवन दवे, राकेश नागर, कमलेश भट्ट, अनिल मेहता, आशीष नागर, महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि नागर, शर्मिला भट्ट, योगिता दवे, अलका मेहता, सीमा जोशी, हर्षा भट्ट, अमिता मेहता, कुसुम रावल, मोना नागर, अनुराधा दवे, रंजना नागर, ज्योति मेहता सहित सभी समाजजन मौजूद थे। संचालन विवेक नागर ने किया।

यह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
उज्जैन के गोविंद नागर और नागदा टकरावदा की मिनु नागर, पिपलु बड़नगर के यश नागर और बोरलाय बड़वानी की चंचला मेहता, रतलाम के अश्विन नागर और बड़नगर पिपलु की सलोनी रावल।
इनका हुआ यज्ञाेपवित संस्कार
बटुक शाजापुर के सानिध्य नागर, कनार्दी के केशव नागर, भोपाल के गौतम नागर, रतलाम के आयुष्मान नागर, टकरावदा के कपिल नागर, रतलाम के तीर्थ व्यास, बांसवाड़ा के जलेश मेहता, रतलाम के अक्षय मेहता, कनार्दी के राघव नागर, रतलाम के अभिषेक तिवारी।
समाज की एकता के लिए ऐसे आयोजन जरूरी – केदार रावल
प्रदेश अध्यक्ष केदार रावल और प्रदेश महासचिव हेमंत व्यास ने कहा नागर ब्राह्मण समाज की रतलाम शाखा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम और यज्ञाेपवित संस्कार का आयोजन कर एक अद्भुत कार्य किया है। इस सम्मेलन में दूर दूर से समाजजन एकत्र हुए है इससे साफ लगता है कि समाजजनों ने वृहद स्तर पर तैयारियां की है। समाज की एकता को बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। ऐसे आयोजन फिजूलखर्ची को दूर करते है। समाज को बड़ा संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन की सफलता के पीछे कई महीनों की मेहनत छुपी होती है। रतलाम शाखा के अध्यक्ष पं. जितेंद्र नागर ने कहा इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे सभी समाजजनों का अथक प्रयास व सहयोग रहा है। समाजजनों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया है, इसी की बदौलत यह संभव हो पाया है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में विवाह, यज्ञोपवित जैसे महत्वपू्र्ण अवसर को आसान और सुलभ बनाना है। ऐसे कार्यक्रम प्रेरणादायी होतूे हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


