रतलाम-झाबुआ मार्ग पर फिर पथराव : वडोदरा से मरीज को लेकर आ रही थी बस, स्पीड ब्रेकर क्रास करते ही हमला

रतलाम-झाबुआ मार्ग पर फिर पथराव : वडोदरा से मरीज को लेकर आ रही थी बस, स्पीड ब्रेकर क्रास करते ही हमला

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के बाद अब रतलाम-झाबुआ मार्ग पर बस पर पथराव की घटना सामने आई है। बस वडोदरा से रतलाम आ रही थी। मुंदड़ी और करमदी मार्ग के बीच कुआंझागर में किसी ने बस पर पथराव कर दिया। अचानक से आए पत्थर के कारण ड्रायवर ने बस नहीं रोकी। तेजी से भगाकर रतलाम ले आया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना बीती रात की है। वडोदरा के पारूल हॉस्पिटल से की बस 16 मरीजों को लेकर रतलाम आ रही थी। ड्राइवर वल्ली सोनी निवासी छोटा उदयपुर ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि बस कुआंझागर के यहां रात 8 बजे पहुंची। बस पर तेजी से पत्थर लगा। एक पत्थर मेरे पीछे वाली सीट की खिड़की पर लगा। यहां बैठे दो यात्री बाल-बाल बचे। बस में रतलाम की राजस्व कॉलोनी निवासी मांगीलाल सोलंकी और उनकी पत्नी बैठी भी सवार थी। पत्थर लगने से खिड़की का कांच तो फूटा। लेकिन किसी को चोट नहीं आई। अचानक से हुए पथराव से बस में बैठे यात्री सहम गए। ड्रायवर बस को तेजी से भगाकर रतलाम ले आया। रात में सूचना पर बिलपांक थाना से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कोई नहीं मिला। हालांकि ड्रायवर ने पुलिस को किसी प्रकार से शिकायत नहीं की है। सोमवार सुबह वह बस लेकर वापस वडोदरा रवना हो गया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि रात में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। क्षेत्र में आसपास जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्पीड ब्रेकर क्रास करते ही आया पत्थर

कुआझागर के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर क्रास करने के दौरान बस की गति धीमी थी। उसी समय अचानक से आकर पत्थर बस पर लगा। बस में रतलाम की राजस्व कॉलोनी निवासी मांगीलाल सोनी और उनकी पत्नी भी सवार थी। उन्होंने अपने परिचितों को इस बारे में जानकारी दी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!