रतलाम एसपी ने अवकाश से लौट थानों में किया फेरबदल : अचानक से हुए फेरबदल से पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

रतलाम एसपी ने अवकाश से लौट थानों में किया फेरबदल : अचानक से हुए फेरबदल से पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

Advertisements
Advertisements

– लंबे समय से फेरबदल की थी सुगबुगाहट, थानों की अरसे बाद सर्जरी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम एसपी अमित कुमार ने अवकाश से लौटकर बीती देर शाम रतलाम जिले के आधा दर्जन प्रभारियों की नए सिरे से बसावट की है। खास बात यह है कि जिन थाना प्रभारियों को हटाया है उनके खराब रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कार्रवाई हुई है। रतलाम एसपी अमित कुमार को रतलाम जिले की कमान संभालते हुए 5 माह बीत चुके हैं। इस दौरान रतलाम एसपी कुमार ने थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कई मर्तबा नोटिस और निर्देश दिए। इसके बावजूद थानों में जमे प्रभारी मनमानी रवैया अपनाए हुए थे। अचानक से हुए फेरबदल से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। हालांकि पिछले कई दिनों से थानों प्रभारियों के बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम एसपी अमित कुमार ने मंगलवार रात जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। शहर के माणकचौक थाना प्रभारी समेत जिले 6 थानों के प्रभारी बदल दिए है। दो चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। माणकचौक थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को सैलाना भेज दिया है। इनके स्थान पर हाट की चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव को थाने की कमान सौंपी है। सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार को बाजना, शिवगढ़ थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को सरवन, बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री को महिला थाना रतलाम, सैलाना थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे को कंट्रोल रूम प्रभारी रतलाम, कंट्रोल रूम प्रभारी मोहनसिंह आर्य को शिवगढ़, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़ को एसपी ऑफिस रतलाम, हाट की चौकी प्रभारी एसआई अनुराग यादव को थाना प्रभारी माणकचौक, बिरमावल चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया को हाट रोड चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!