शोकसभा : संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी नेत्रदानी धापूबाई सिसौदिया को श्रद्धांजलि

शोकसभा : संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी नेत्रदानी धापूबाई सिसौदिया को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। साधुमार्गी जैन संघ के धर्मनिष्ठ सुश्रावक रहे स्वर्गीय सौभागमल सिसौदिया की ज्येष्ठ पुत्रवधू, नेत्रदानी धापूबाई पति स्वर्गीय सागरमल सिसौदिया को शोकसभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी महानुभावों की और से दिवंगत आत्मा को केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सामूहिक श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं और भाजपा सहित अन्य राजनितिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्रीमती सिसौदिया विनोद एवं मणिलाल जैन सिसौदिया की माताजी थी। देह त्याग के पश्चात परिजनों ने उनके नेत्रदान कर अनुकरणीय पहल की। सिसोदिया परिवार से दीक्षित रही संपत कुंवर जी मसा एवं उनकी सांसारिक माता गुलाब कंवर जी मसा ने आचार्य श्री गणेशीलाल जी मसा से दीक्षा ग्रहण की थी। संपत कुंवरजी मसा को ब्यावर के स्थिरवास काल में पूज्य साध्वी भगवंतो की समर्पण भाव से सेवा करने पर आचार्य श्री नानेश ने सेवा रत्ना की उपाधि से विभूषित किया था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अंतिम समय तक धर्म साधना में रही लीन

धापूबाई सिसौदिया संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी थी और प्रतिदिन चार समायिक एवं रात्रि भोजन त्याग करते हुए अंतिम समय तक धर्म साधना में लीन रही। उनके जमीकंद के भी आजीवन त्याग रहे | शोकसभा में परिवार द्वारा उनकी स्मृति सद्कार्यों हेतु विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्था को राशि देने की घोषणा की गई। इससे पूर्व चंदन पिरोदिया ने दो लोगस्स का पाठ एवं मांगलिक श्रवण करवाई। संचालन बाबूलाल सेठिया ने किया। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!