– कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अब सैलाना रोड स्थित ऑरो आश्रम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक की सड़क भी फोरलेन बनेगी। इसके लिए राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में सरकार ने 1000 रुपए का प्रतीकात्मक प्रावधान किया है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 30 करोड़ रुपए है। अभी रतलाम को राजस्थान से जोड़ने वाले अंतर राज्यीय मार्ग पर सिर्फ चेतक ब्रिज से ऑरो आश्रम तक फोरलेन बना हुआ था। उसके बाद टू-लेन सड़क थी।
मेडिकल कॉलेज, बंजली बायपास फोरलेन बनने के बाद बांसवाड़ा रोड पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया था। इसलिए इस सड़क को चौड़ी करना जरूरी हो गया था। सभी तरफ से मांग आने पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप इसे फोरलेन में तब्दील करने का प्रयास कर रहे थे। इसमें उन्हें बुधवार को सफलता मिल गई। यह नया फोरलेन लगभग 6 किमी लंबा होगा। इसके बनने से सिटी फोरलेन की लंबाई 6 किमी बढ़कर लगभग 8 किमी हो जाएगी। एमएसएमई मंत्री काश्यप ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और बायपास फोरलेन बनने से यहां यातायात का काफी दबाव हो गया था। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक सिटी फोरलेन को जोड़ने की मांग की थी। इसका निर्माण होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



Arre bhai sab taraf se खोद daloge kya, ratlam ko❓️ kuch management naam ki cheej bhi hoti hai ya nahi❓️vikas ke naam per नौसिखिएपन का प्रदर्शन हो रहा है।