रतलाम में हाई अलर्ट : संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू, त्योहार पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस

रतलाम में हाई अलर्ट : संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू, त्योहार पर पुलिस रहेगी चप्पे-चप्पे पर

Advertisements
Advertisements

– हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में गुरुवार रात शहर में 238 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। हुड़दंगियों के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने सहित सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ रतलाम पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए गुरुवार सुबह से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में रंगों के त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। रतलाम के मुख्य चौराहों से लेकर गली, मोहल्लों व अलग-अलग क्षेत्रों में होलिका को सजाया गया हा है। रात 11.30 बजे के बाद भद्रा खत्म होने के बाद रतलाम में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धुलेंडी व रमजान माह का जुम्मा एक साथ

होलिका दहन से लेकर 14 मार्च को धुलेंडी व रमजान माह का जुम्मा एक साथ होने पर रतलाम पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ चुका है। स्थानीय पुलिस बल के अलावा बाहर से एक कंपनी को रतलाम बुलाया है। करीब 1 हजार सुरक्षा बल जवानों का फोर्स अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेगा। बीडीएस टीम के अलावा 300 से अधिक कैमरों के माध्यम से पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों समेत शहर व जिले में नजर रहेगी। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रात 11 बजकर 28 मिनट के बाद होगा होलिका दहन 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर प्रवेश हुई है जो शुक्रवार दोपहर 12.24 बजे तक रहेगी। शुक्रवार को फाल्गुन पूर्णिमा प्रदोष काल व्यापिनी नहीं है। इसलिए इस दिन होलिका का दहन नहीं होगा। गुरुवार को फाल्गुन पूर्णिमा प्रदोष काल व्यापिनी है। इस दिन भद्रा रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इस समय के बाद और निशीथ काल से पहले रात 12.33 बजे के पहले होलिका दहन करना शास्त्र समत रहेगा।

 रतलाम के प्रमुख मार्ग आज और कल रहेंगे डायवर्ट

• सैलाना बस स्टैंड से शहर सराय, रानी जी का मंदिर, आबकारी चौराहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

• प्रताप नगर ब्रिज से ऑफिसर कॉलोनी की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

• बंजली से राम मंदिर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पर रोक प्रतिबंधित रहेंगे।

• वरोठ माता मंदिर शिवगढ रोड़ से बाजना बस स्टैंड की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

• करमदी से चमारिया नाका की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!