रतलाम के हाट रोड क्षेत्र में दुर्घटना में थे गंभीर घायल, पत्नी भी हादसे का हुई थी शिकार
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना के चाय व्यवसायी भंवरलाल परमार की इलाज के दौरान अहमदाबाद में मौत हो गई। हादसे की खबर से सैलाना में शोक की लहर फैल गई। रतलाम में सड़क दुर्घटना परमार गंभीर घायल हो गए थे। इस दौरान बाइक सवार पत्नी भी हादसे का शिकार हुई थी।

23 फरवरी-2025 को भंवरलाल (50) पिता रामनारायण परमार पत्नी विद्या बाई के साथ बाइक से रतलाम गए थे। हाट की चौकी क्षेत्र में एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। भंवरलाल की हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन घटना के दूसरे दिन उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। परमार सैलाना के कोर्ट के बाहर चाय का व्यवसाय करते थे। वे मिलनसार और मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आयुषी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी प्रियांशी की शादी पिछले साल इंदौर में हुई थी। घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


