रतलाम फोरलेन हादसा : चलते ट्रॉले में लगी आग, ट्रैफिक आधे घंटे बाधित

रतलाम फोरलेन हादसा : चलते ट्रॉले में लगी आग, ट्रैफिक आधे घंटे बाधित

Advertisements
Advertisements

– ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं ट्राले की कारें, बड़ा हादसा टला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर चलते ट्रॉले के कैबिन में अचानक आग लग गई। ट्रॉला बैंगलोर से 7 कारें लेकर हरियाणा के खरखोदा जा रहा था। ड्राइवर रिज़वान मेवाती ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रॉले के पिछले हिस्से को अलग कर दिया, जिससे कारें और डीजल टैंक सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना शनिवार रात घटला ब्रिज के पास हुई, जब ट्रॉले के कैबिन में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और ट्रॉले के पिछले हिस्से को अलग कर दिया। इससे आग डीजल टैंक तक नहीं पहुंची और कारें जलने से बच गईं। घटना की सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया। आसपास गेहूं के खेत होने के कारण आग फैलने का खतरा था, लेकिन समय रहते हालात काबू में आ गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ट्रैफिक बाधित, कोई जनहानि नहीं

आग बुझाने और राहत कार्य के चलते पुलिस को करीब आधे से एक घंटे तक ट्रैफिक रोकना पड़ा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रैफिक फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!