सालरापाड़ा में बाइकों की भिड़ंत : तेज रफ्तार में दो युवक गंभीर, रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर

सालरापाड़ा में बाइकों की भिड़ंत : तेज रफ्तार में दो युवक गंभीर, रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे सालरापाड़ा गांव में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की गति तेज थी, जिससे आमने-सामने टक्कर होने पर संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना में गराड निवासी कालू ( 35) पिता गौतम और रानीगांव निवासी जुझार (27( पिता महिपाल राजपूत को पैर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, कालू सरवन से अपने गांव गराड लौट रहा था, जबकि जुझार सज्जनगढ़, राजस्थान से रानीगांव की ओर जा रहा था। सालरापाड़ा पहुंचने पर दोनों की बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

राहगीरों की तत्परता से मिली मदद

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों की सूचना पर सरवन थाना के आरक्षक दीपक भूरिया और पायलट मदन मालवीय मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई और उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय वाहनों की तेज रफ्तार और लाइटिंग की कमी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है। जिला और पुलिस प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की अरसे से मांग की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!