रतलाम में सख्त कार्रवाई : नाबालिगों के वाहन जब्त, अभिभावकों पर जुर्माना

रतलाम में सख्त कार्रवाई : नाबालिगों के वाहन जब्त, अभिभावकों पर जुर्माना

Advertisements
Advertisements

– स्कूल खुलने से पहले पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को चेतावनी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग अभियान के दौरान 12 नाबालिग गाड़ियां दौड़ाते मिले, जिनकी गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। इनके अभिभावकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199 ए के तहत चालान बनाया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर नाबालिग के पिता पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहरभर में चेकिंग, 350 वाहनों की जांच

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर शहर के चारों थाना क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 350 गाड़ियों की जांच की गई, जिसमें बिना नंबर प्लेट और तेज गति से वाहन चलाने पर 36 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 12 नाबालिगों को वाहन चलाते पकड़ा, जिनके अभिभावकों के नाम पर चालान काटा गया और अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बेवजह घूमने वालों पर भी कार्रवाई

माणक चौक थाना पुलिस ने देर रात जेल वाहन लेकर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बेवजह घूम रहे 35 लोगों को थाने लाकर समझाइश दी गई। एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम देर रात तक सक्रिय रही।

हिस्ट्रीशीटर और अवैध हथियारों की जांच

इस अभियान के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी जांच की। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सैलाना बस स्टैंड से मनोज (21) पिता मांगीलाल डाबी को अवैध चाकू के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

अभिभावकों के लिए चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। स्कूल खुलने से पहले इस सख्ती को और बढ़ाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!