जावरा :  करणी सेना में नाराजगी, सपा सांसद का पुतला दहन

जावरा :  करणी सेना में नाराजगी, सपा सांसद का पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

– राणा सांगा पर टिप्पणी पर करणी सेना ने सांसद को बताया देशद्रोही

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा में करणी सेना परिवार ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। करणी सेना ने सांसद द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई और उन्हें देशद्रोही करार दिया। सोमवार दोपहर आंटिया चौराहे पर करणी सेना के सदस्य एकत्रित हुए और सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने राणा सांगा को राष्ट्रभक्त बताते हुए कहा कि उनके बलिदान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आगरा में होगा अगला प्रदर्शन

करणी सेना ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी देश के वीरों का अपमान करने वालों का इसी तरह विरोध किया जाएगा। संगठन का अगला पड़ाव आगरा में होगा। इस प्रदर्शन में हरीश प्रतापसिंह, धर्मेंद्रसिंह, राज बन्ना, महेंद्रसिंह, संजयसिंह, कक्कू बन्ना, शिवराजसिंह, दीपेंद्रसिंह, हरेंद्रसिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सांसद ने राज्यसभा में क्या कहा था?

21 मार्च को राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा था, “भाजपा वाले बार-बार कहते हैं कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। तो हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाए थे। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हुए।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में कुछ लोगों ने अंग्रेजों की गुलामी की थी, जबकि हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता, बल्कि वह मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को मानता है।

करणी सेना की मांग

करणी सेना ने सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए उनकी तत्काल माफी की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे देश के वीरों का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और अगर सांसद ने माफी नहीं मांगी तो विरोध और तेज किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!