30.4 C
Ratlām

रतलाम : पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR 

रतलाम : पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR 

– पति पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का भी आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति द्वारा कथित रूप से तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 23 दिसंबर 2024 को वसीम (21), पिता सलीम खलिफा, निवासी मिल्लत नगर (हाल मुकाम मोचीपुरा) से हुई थी। शादी के बाद एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद आरोपी पति वसीम ने पीड़िता को मायके भेज दिया और वापस नहीं बुलाया।

नवविवाहिता के आरोपी पति पर यह आरोप

नवविवाहिता का आरोप है कि उसने पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। अंततः 3 अप्रैल 2025 को पीड़िता अपनी मामी और बहन के साथ वसीम की सैलून दुकान पर पहुंची, जहां वसीम ने उसके साथ गाली-गलौच की और विरोध करने पर थप्पड़ मारा। इसके बाद वसीम ने सबके सामने तीन बार “तलाक-तलाक-तलाक” कहकर उसे तलाक देने की बात कही और धमकी दी कि यदि वह दोबारा उसके पास या घर के आसपास दिखाई दी, तो वह उसे जान से मार देगा।

इन धाराओं में हुई FIR 

नवविवाहिता की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(3) बीएनएस तथा मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने पुष्टि की है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!