रतलाम में बनेगा ऐतिहासिक कीर्तिमान : 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का महायज्ञ

रतलाम में बनेगा ऐतिहासिक कीर्तिमान : 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का महायज्ञ

Advertisements
Advertisements

– 12 अप्रैल 2025 को नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, समाज की एकता का प्रतीक बनेगा आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा चलाया जा रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान अब एक ऐतिहासिक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। समिति ने 12 अप्रैल 2025, शनिवार को प्रातः 7.30 बजे नेहरू स्टेडियम, रतलाम में 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करने का संकल्प लिया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज की एकता और जागरूकता का संदेश भी देगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पिछले वर्ष समिति ने 51,000 पाठ कर 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड रतलाम के नाम किए थे। इस बार का लक्ष्य कहीं अधिक बड़ा और प्रेरणादायक है, जिसमें समाज को एक नई धार्मिक चेतना और ऊर्जा से भरने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था जोरशोर से चल रही है। समिति की टोलियां ऑटो, मैजिक, बसों और मंदिरों में पोस्टर व फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को जोड़ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अभियान की जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही, समाज के प्रतिष्ठित जनों से अपील की जा रही है कि वे वीडियो संदेश के माध्यम से इस पवित्र प्रयास को और मजबूती दें। रतलाम शहर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और खेल मैदानों में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समाज प्रमुखों और विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें कर अभियान की जानकारी दी जा रही है। सेवावीर परिवार ने रतलाम जिले के पूरे समाज से इस महायज्ञ में भागीदारी का अनुरोध करते हुए कहा है कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनेगा। आइए, हम सब मिलकर इस अद्भुत संकल्प को साकार करें और हनुमान जी की कृपा से समाज में भक्ति, शक्ति और एकता का संदेश फैलाएं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!