रतलाम में तड़के सड़क हादसा : सब्जी से भरा लोडिंग वाहन ऑटो से टकराकर पलटा, 4 घायल

रतलाम में तड़के सड़क हादसा : सब्जी से भरा लोडिंग वाहन ऑटो से टकराकर पलटा, 4 घायल

Advertisements
Advertisements

दो बत्ती चौराहे पर सुबह का हादसा, लोडिंग वाहन चालक फरार; घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के व्यस्ततम दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहा एक लोडिंग वाहन ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोडिंग वाहन पलटते हुए पास खड़ी ठेलागाड़ियों को भी अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन रोड की ओर से आ रहा था, जबकि ऑटो दो बत्ती चौराहे को पार कर रहा था। चौराहे पर पहुंचते ही दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे ऑटो में बैठे लोग सड़क पर जा गिरे और वाहन पलट गया। लोडिंग वाहन में भरी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और आस-पास खड़ी ठेलागाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में घायलों की पहचान रेहान (65) पति साकिर, साकिर (71) पिता सुफद्दीन, खरतजा (30) पिता हुसैन, निवासी कसारी बाजार (रतलाम) और ऑटो चालक कुलदीप (40) पिता मनोहरलाल निवासी धभाई जी का वास के रूप में हुई है। सभी को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टीआई स्वराज डाबी ने बताया कि लोडिंग वाहन का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!