रतलाम : जनहित के मुद्दों और 11 सूत्रीय मांगों पर मेडिकल प्रतिनिधि होंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल

रतलाम : जनहित के मुद्दों और 11 सूत्रीय मांगों पर मेडिकल प्रतिनिधि होंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल

– 1 मई मजदूर दिवस और 20 मई की हड़ताल को लेकर एमपीएमएसआरयू रतलाम शाखा पर अहम बैठक 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। एमपीएमएसआरयू (मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन) की रतलाम शाखा द्वारा आगामी 1 मई मजदूर दिवस एवं 20 मई को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय यूनियन के सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शर्मा और यूनियन के प्रदेश महासचिव अनुराग सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रस्तावित हड़ताल से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कॉमरेड शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स न केवल अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर, बल्कि जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के विरोध में भी हड़ताल में भाग लेंगे। यह हड़ताल देशभर के प्रमुख श्रम संगठनों के साथ मिलकर की जाएगी। 

दवा उद्योग की अनियमितताएं मुख्य मुद्दा

प्रदेश महासचिव सक्सेना ने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है, जिससे कर्मचारी वर्ग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जेनेरिक दवाओं के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, जिससे दवा प्रतिनिधियों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। सक्सेना ने आरोप लगाया कि दवा कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर बेमेल दवाएं बाजार में ला रही हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एमआरपी से अधिक छूट का खेल भी जोरों पर है, जो बाजार में असंतुलन पैदा कर रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी संख्या में प्रतिनिधि हुए शामिल

सभा को प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ कॉमरेड एमएल नागावत, कॉमरेड रणजीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सचिव गजेन्द्र सिंह रावत, निखिल मिश्रा, रवींद्र शर्मा, किशोर कुमार, आनंद गड़वाल, जैनेन्द्र दशोत्तर, विजय सिंह, हरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स उपस्थित रहे। संचालन अविनाश पोरवाल ने किया जबकि आभार अभिषेक जैन ने माना। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!