35.5 C
Ratlām

रतलाम : “मंत्र फूंककर बोले– चेन को पुड़िया में रखी है, घर जाकर खोलना… जब खोली तो राख निकली”

रतलाम : "मंत्र फूंककर बोले– चेन को पुड़िया में रखी है, घर जाकर खोलना... जब खोली तो राख निकली"

– साधु के वेश में आए ठग, चांदी की चेन लेकर दी राख, ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राजस्थान के राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों से साधु वेश में आए दो शातिर ठगों ने रतलाम जिले के ग्राम धतुरिया में आशीर्वाद के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गणेश नाथ और राम नाथ ने खुद को साधु बताकर ग्रामीण दीनदयाल गुणावर (23) से उसकी चांदी की चेन यह कहकर मांगी कि उसमें आशीर्वाद भर देंगे और उसकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

दीनदयाल ने विश्वास करके चेन सौंप दी। ठगों ने हाथ की सफाई से चेन अपने पास रख ली और एक पुड़िया सौंप दी, जिसमें राख (भभूत) भरी थी। जब वह घर पहुंचा और पुड़िया खोली, तो अंदर चेन नहीं, सिर्फ राख थी। तीन दिन बाद यानी 23 अप्रैल को जब वही दोनों साधु गांव में फिर दिखाई दिए, तो दीनदयाल ने चेन वापस मांगी। इस पर दोनों ठगों ने बात टालनी चाही, जिससे कहासुनी हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और दोनों को पकड़कर सुखेड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पिपलौदा थाने की सुखेड़ा पुलिस के अनुसार, दीनदयाल की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में दीनदयाल की लगभग 10 ग्राम वजनी चांदी की चेन आरोपी गणेश नाथ के पास से बरामद कर ली गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

1 COMMENT

  1. ये व्यक्ति को मेंने महूरोड वंश ऑटो मोबाइल के पीछे देखा है। बहुत से ये ठग वंही से भगवा वस्त्र पहन कर निकलते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!