मंदसौर हादसा : रतलाम के खोजनखेड़ा गांव में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

मंदसौर हादसा : रतलाम के खोजनखेड़ा गांव में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Advertisements
Advertisements

– दर्शन को जा रही वैन गिरी थी कुएं में, 12 की मौत, 4 घायल, वीर मनोहर ने बचाई 4 जिंदगियां

मंदसौर/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया था। दर्शन के लिए जा रही एक ईको वैन बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। हादसे में कुल 12 लोगों की जान चली गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में 8 लोग रतलाम जिले के, 2 उज्जैन के और 2 मंदसौर जिले के निवासी थे। रतलाम के खोजनखेड़ा गांव से एक साथ 6 अर्थियां उठीं, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250428 WA0084

यह हादसा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। वैन में सवार लोग उज्जैन के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र स्थित आंतरी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वैन एक बाइक से भिड़ गई और नियंत्रण खोकर कुएं में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय निवासी मनोहर सिंह बिना देरी किए कुएं में उतरे और बहादुरी दिखाते हुए 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी भी मौत हो गई। मनोहर सिंह, नारायणगढ़ के दोरवाड़ी गांव के निवासी थे और अपने साहस का वीरता से परिचय दिया।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

1) नागु सिंह पिता उदा पटेल (35), रतलाम

2) रामी बाई पति पूरालाल कीर (60), रतलाम

3) कान्हा पिता मानसिंह कीर (40), रतलाम

4) श्यामलाल पिता पूरालाल कीर (30), रतलाम

5) आशा पति राकेश कीर (30), रतलाम

6) मंगू बाई पति दुल्ला कीर (50), रतलाम

7) धर्मेंद्र सिंह पिता मदन सिंह राजपूत (39), रतलाम

8) पवन पिता दुल्ला कीर (30), रतलाम

9) मधु पति मनोहर गहलोत (30), उज्जैन

10) बलराम पिता हेमराज (25), उज्जैन

11) गोवर्धन पिता देवी सिंह राजपूत (65), मंदसौर (बाइक सवार)

12) मनोहर पिता शीतल सिंह (42), मंदसौर (बचाव कार्यकर्ता)

घायल हुए यह लोग

1) देवेंद्र पिता मनोहर गहलोत (10), उज्जैन

2) मुकेश पिता बगदीराम कीर (28), रतलाम

3) माया पति बलराम कीर (26), उज्जैन

4) प्रियांशी पिता बलराम (3), उज्जैन

मौके पर चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर में पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंच गई। कुएं में गिरी वैन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। कुएं से पानी निकालने के बाद शवों को बाहर लाया गया। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। रेस्क्यू टीम ने बताया कि कुएं की गहराई लगभग 80 फीट थी। वैन गैस से चलने वाली थी, जिसके कारण कुएं में जहरीली गैस भर गई थी। इसी जहरीली गैस के कारण मनोहर सिंह की जान गई।

सरकार ने घोषित की सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये (2 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 2 लाख मुख्यमंत्री सहायता कोष से) देने की घोषणा की है। गंभीर घायलों को 1-1 लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!