35.5 C
Ratlām

रतलाम प्रेस क्लब चुनाव : प्रचंड बहुमत से मुकेश गोस्वामी फिर बने अध्यक्ष

रतलाम प्रेस क्लब चुनाव : प्रचंड बहुमत से मुकेश गोस्वामी फिर बने अध्यक्ष

 – अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेन्द्र जैन, विजय मीणा सहित राजू केलवा को मिली करारी हार, लुभावने वादों पर पत्रकारों ने नहीं किया भरोसा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम प्रेस क्लब के चुनाव में एक बार फिर से अध्यक्ष के पद पर मुकेशपुरी गोस्वामी प्रचंड बहुमत हासिल कर काबिज हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोस्वामी के सामने पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, विजय मीणा और राजू केलवा भी मैदान में उतरे लेकिन पत्रकारों ने इनके लुभावने वादों पर भरोसा नहीं किया। जिसके कारण इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। 92 पत्रकार मतदाताओं में 89 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए मुकेशपुरी गोस्वामी को ऐतिहासिक 53 मत प्राप्त हुए। सुरेन्द्र जैन को महज 14 मत से संतोष करना पड़ा। जबकि विजय मीणा को मात्र 13 मत और राजू केलवा को 6 मत ही प्राप्त हुए। सचिव पद पर यश शर्मा बंटी निर्विरोध मनोनीत हुए। साथ ही उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहसचिव समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अच्छे मतों से जीत हासिल की।

रतलाम प्रेस क्लब के चुनाव पॉवर हाउस रोड स्थित क्लब भवन पर हुए। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीब ऊबी ने निर्वाचन अधिकारी रूप में निर्वाचन सम्पन्न करवाए। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के 3 पदों के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से सौरभ कोठारी 60, सुजीत उपाध्याय 52 और दिलजीत सिंह मान 46 मतों के साथ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सह सचिव के 2 पदों पर भी 5 लोग मैदान में थे जिनमें से नीरज बरमेचा 52 और हेमंत भट्ट 35 मतों के साथ विजयी हुए। कोषाध्यक्ष के एक पद पर नीरज शुक्ला और रमेश सोनी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नीरज शुक्ला ने भारी मतों से रमेश सोनी को शिकस्त देते हुए 56 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। सचिव के पद पर यश शर्मा बंटी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने सर्वानुमति का प्रस्ताव आने से फार्म ही नहीं भरा। ऐसे में वे पुन: सचिव बने। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से उनकी टीम ने प्रमाणपत्र वितरित किए। परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकार साथियों ने विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया। इसके बाद दो पहिया वाहनों पर रैली निकाली गई जो श्री कालिका माता मंदिर पंहुची, जहां दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया।

पूर्व अध्यक्ष का विरोध नहीं आया काम और हुए परास्त

निर्वाचन के पूर्व साधारण सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी, रमेश टांक, गोविंद उपाध्याय, राजेश मूणत, राजेश जैन, सुरेन्द्र जैन, नरेंद्र जोशी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान  शरद जोशी ने सचिव पद पर यश शर्मा के समर्थन में सर्वानुमति का प्रस्ताव रखा जिसे अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी समर्थन दिया। सभा में वरिष्ठ सदस्य तुषार कोठारी ने अध्यक्ष पद पर सर्वानुमति से चुनाव का प्रस्ताव रखा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने लोकतंत्र का हवाला देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया कराने पर जोर दिया। चूंकि वह खुद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे थे, इसलिए उनके द्वारा प्रस्ताव का विरोध कर मैदान में उतरे और चंद वोट हासिल कर परास्त का सामना किया। 

गीत-संगीत संग चली निर्वाचन की प्रक्रिया

निर्वाचन अधिकारी ऊबी के साथ अधिवक्ता मनीष शर्मा, संतोष त्रिपाठी, सांवलिया पाटीदार, जेपी भट्ट, चेतन केलवा, मनीष नाटकर की टीम ने निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न करवाई। दोपहर 12 बजे नामांकन, दावा, आपत्ति, नाम वापसी आदि प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने भी पूरी प्रक्रिया के बीच गीत, संगीत, शेर-शायरी के साथ भरपूर आनंद लिया। इसके बाद दोपहर 4 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई जो 5.45 बजे तक चली। मतदान के बाद मत पेटी को तत्काल सील कर दिया गया। शाम 6.30 बजे सभी के  सामने मतपेटी खोली गईं और मतगणना की गई।

ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

निर्वाचन अधिकारी ऊबी की टीम ने सभी के सामने मत पेटी से निकले मतपत्रों की गणना की। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गणना की गई। यहां 17 प्रतिभागियों ने निर्वाचन में भाग लिया था। इसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 11 सदस्यों में दिनेश दवे को 66, किशोर जोशी को 65, सिकंदर पटेल को 62, चंद्रशेखर सोलंकी 61, प्रदीप नागोरा – 58, नीलेश बाफना – 54, विनोद वाधवा – 52, शुभ दशोतर – 48, चैतन्य शर्मा – 47, मानस व्यास – 46 वोट के साथ निर्वाचित हुए। 11वें नम्बर पर राजेश वासनवाल और धरम वर्मा 32-32 लेकर बराबरी पर रहे। इसपर चुनाव अधिकारी ने दोनों के बीच में से एक का चयन करने के लिए गोटी डाली। इसमें धरम वर्मा के नाम पर गोटी निकली और उन्हें विजयी घोषित किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!