इंदौर/ रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी इंटरनेशनल मंडल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष और सचिवों के लिए दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन इंदौर में किया। सेमिनार के दौरान मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा ने रोटरी के सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी और संगठन की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में रूबी मल्होत्रा, गजेन्द्र सिंह नारंग, संस्कार कोठारी ने भी प्रभावी तरीके से अपने विचार रखे। सेमिनार की सफलता पर रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव प्रदीप छिपानी, चेयरमैन मुकेश कुमार शुक्ला, प्रदीप श्रीमाल, राहुल श्रीवास्तव, संजय दोशी सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष जताया और भविष्य में क्लब की सक्रिय भूमिका का संकल्प लिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


