राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर सील :  झूले और सामान जब्त, नोटिस की समय-सीमा खत्म

राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर सील :  झूले और सामान जब्त, नोटिस की समय-सीमा खत्म

Advertisements
Advertisements

– शासन के 79 लाख के राजस्व नुकसान का वंदेमातरम् न्यूज ने किया था खुलासा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर ग्राउंड पर चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर को नगर निगम ने शनिवार को सील कर दिया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रवेश द्वारों को सील किया और मेला संचालक के झूले व अन्य सामान जब्त कर लिए। यह कार्रवाई उस खुलासे के बाद की गई जिसमें वंदेमातरम् न्यूज ने मेला संचालन में भारी अनियमितता और निगम की मिलीभगत उजागर की थी। कार्रवाई के दौरान मेला लगवाने वाले कुछ बिचौलियों के मोबाइल अधिकारियों के पास घनघनाए, लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250510 WA0059

नगर निगम ने मेले के संचालक अशोक जैन को पहले ही 79 लाख रुपए के बकाया राजस्व की वसूली के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी अंतिम तिथि 9 मई 2025 थी। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मेला बंद करवाया। वंदेमातरम् न्यूज की पड़ताल पर प्रकाशित खबर पर मुहर इस बात पर लगी है कि मेले के लिए निगम से 10 हजार स्क्वेयर फीट जमीन की अनुमति लेकर संचालक अशोक जैन ने 1.30 लाख स्क्वेयर फीट भूमि पर कब्जा कर लिया था। अनुमति अनुसार 30 दिन के लिए 6.06 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई, जबकि वास्तविक किराया 2 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 78 लाख रुपए बनता है। इस गड़बड़ी से राज्य शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वंदेमातरम् न्यूज की पड़ताल में यह भी सामने आया कि निगम के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ से यह घोटाला अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे लेन-देन में 20 लाख रुपए तक की ऊपरी वसूली भी की गई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वंदेमातरम् न्यूज की रिपोर्ट के बाद मचा हड़कंप

2 मई 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट में वंदेमातरम् न्यूज ने इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया। अवैध कब्जे की नपती के बाद संचालक को नोटिस भेजा गया, लेकिन समयसीमा खत्म होने तक कोई जवाब नहीं दिया गया। मेले को सील करने की कार्रवाई उपायुक्त करुणेश दंडोतिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें निगम की बड़ी टीम मौजूद रही। अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है और भविष्य में संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!