31.1 C
Ratlām

रतलाम : देर रात पशु बाड़े में भीषण आग, 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत

रतलाम : देर रात पशु बाड़े में भीषण आग, 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत

– तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग, लाखों का नुकसान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के पिपलौदा तहसील के गांव बरखेड़ी में सोमवार देर रात किसान दिलीप मालवीय के पशु बाड़े में आग लग गई। हादसे में 3 भैंस, 5 गाय और 1 बछड़े की जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

आग गांव के किसान दिलीप मालवीय के बाड़े में लगी थी। किसान का घर से 50 फीट दूरी पर बाड़ा बना रखा है। बाडे़ में 3 भैंस, 5 गाय और एक बछड़ा बंधा हुआ था। रात करीब 1 से डेढ़ बजे यहां आग लगी। आग लगने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद घरवालों को पता चला। आग की लपटे देख वह बाड़े की तरफ दौड़े। गांव के लोगों को उठाया। गांव से ही पानी के टैंकर लेकर आग बुझाने के प्रयास किए।  रात 3 बजे जावरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। उससे आग बुझाने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह 6 बजे तक 8 से 10 पानी की टैंकरों से आग पर आग पर काबू पाया जा सके।  

पोल से शार्ट सर्किट होने के कारण लगी आग 

किसान दिलीप मालवीय के अनुसार घर से 50 फीट दूरी पर पशुओं को रखने के लिए बाड़ा बना रखा है। पशुओं के अलावा भूसा भी रखा हुआ था। विद्युत पोल से बिजली कनेक्शन है। विद्युत पोल से शार्ट सर्किट होने के कारण बाड़े में आग लगी है। आग के कारण 3 भैंस, 5 गाय व एक बछड़े की जलने से मौत हो गई। भूसा के साथ पूरी झोपड़ी (बाड़ा) भी जल कर राख हो गया। किसान दिलीप के अनुसार एक भैंस की कीमत 1-1 लाख रुपए थी। गाय 30 से 35 हजार रुपए की कीमत थी। आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!