19.8 C
Ratlām

रतलाम में आकाशीय बिजली का कहर : दो बच्चों और छह बकरियों की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

रतलाम में आकाशीय बिजली का कहर : दो बच्चों और छह बकरियों की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

 – तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न, पेड़ गिरने से जन-धन की हानि

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में सोमवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह बकरियों की भी जान चली गई। बारिश से जिले के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

घटना रिंगनोद थाना क्षेत्र की असावती चौकी अंतर्गत गांव मेंहदी की है। जानकारी के अनुसार वीरू (14) पिता कमल और गोपाल (15) पिता बलराम दमामी गांव के पास बकरियां चरा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 बकरियों की भी मौत हुई है और तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोनों बच्चों के शव जावरा सिविल अस्पताल भेजे गए हैं, जहां मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। असावती चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शरीफ खान ने घटना की पुष्टि की है। उधर, धतरावदा गांव में बबूल का पेड़ गिरने से नाहरसिंह पिता फूंदा की भैंस की दबकर मौत हो गई। यहां एक मकान के क्षतिग्रस्त होने की खबर भी है।

तेज बारिश से शहर में जलजमाव, बिजली गुल

रतलाम शहर में शाम सात बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, न्यू रोड और चमारिया नाका क्षेत्र में पानी भर गया। कस्तुरबा नगर में चल रहे रोड निर्माण कार्य के कारण खोदी गई सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे शहरवासी परेशान होते रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!