20.6 C
Ratlām

रतलाम के ऑटो चालकों की सजगता : शातिर बच्ची चोर 4 दिन से थी रतलाम में सक्रिय, स्टेशन क्षेत्र में सिगरेट फूंक जाती थी रेकी करने 

रतलाम के ऑटो चालकों की सजगता : शातिर बच्ची चोर 4 दिन से थी रतलाम में सक्रिय, स्टेशन क्षेत्र में सिगरेट फूंक जाती थी रेकी करने 

– ऑटो चालक आदिल और साथियों की सूझबूझ ने मां के आंचल को नहीं होने दिया सूना 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला अस्पताल में चोरी हुई मासूम बच्ची सकुशल अपनी मां के पास पहुंच चुकी है। रतलाम के ऑटो चालक आदिल उर्फ बाबू खान निवासी उन्काला रोड और साथियों की समय पर दिखाई सूझबूझ ने आज एक 4 माह की मासूम को अपनी मां के आंचल से बिछड़ने से रोक दिया। कामयाबी की इस कहानी के असल हीरो आदिल उर्फ बाबू खान सहित उनके साथ अन्य ऑटो ड्राइवर की हिम्मत और सजगता को दिल से सलाम। ऑटो ड्राइवर की माने तो शातिर महिला बच्ची चोरी से पहले पिछले 4 दिन से रतलाम में सक्रिय थी। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलकर वह सिगरेट फूंक कर अपने शिकार की तलाश में निकल जाती थी। ऑटो चालकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर सभी उस पर नजर रखने लगे थे। 

ऑटो ड्राइवर आदिल उर्फ बाबू खान  ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की रात ऑटो में सवारियों के इंतजार में बैठा था। रात 3.30 बजे एक महिला उसके ऑटो में बैठी। उसने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था। उसने बताया कि वह यहां जिला अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलने आई है। जिला अस्पताल पहुंचे तो उसने कहा कि मैं 15 मिनट में आती हूं। यहां रुकना वापस चलना है। कुछ देर बाद वह गोद में बच्चा लेकर आई और बोली रेलवे स्टेशन चलना है। बच्चा रोने लगा तो उसने मुंह पर हाथ रख दिया। आदिल को शंका हुई तो वह ऑटो सीधे जीआरपी थाने ले गया। आदिल ने जीआरपी पहुंचकर अपने अन्य ऑटो चालक साथियों को बुलाया। ऑटो चालकों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल और बस स्टैंड सहित कालिका माता मंदिर पहुंचे। यहां पर ऑटो चालकों ने सो रही महिलाओं और अन्य से पूछा कि कोई बच्चा चोरी हुआ है ? इस दौरान जिला अस्पताल में घबराई मां किरण और उसकी मां रेखा ने ऑटो चालकों को बताया कि उसकी सुबह 4 बजे नींद खुली तो बच्ची शीतल जो कि पास में सो रही थी, नहीं मिल रही। मां को ढांढस बंधवाकर ऑटो चालक उन्हें सीधे जीआरपी लेकर पहुंचे। यहां पर किरण ने बताया कि वह धार जिले के अजंदा की रहने वाली है।  मां रेखा के साथ हुसैन टेकरी परिसर (जावरा) में रह रही थी। वह टीबी का इलाज करवाने के लिए शुक्रवार की देर शाम रतलाम जिला अस्पताल पहुंची। सुबह डॉक्टर को दिखाना था इसलिए वह रात को अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी से लगे बरामदे में बच्चों को लेकर सो गई। साथ में उसकी मां रेखा भी थी। इसके 2 बच्चे हैं, 3 साल का कृष्णा और 4 महीने की शीतल। सुबह 4 बजे जब नींद खुली तब शीतल उसके पास नहीं थी।। रतलाम स्टेशन रोड पुलिस टीआई स्वराज डाबी ने बताया कि आरोपी तस्नुम (26) पति समीर अंसारी निवासी खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर अपहरण का केस दर्ज किया है। 

दूध मुंही बच्ची को छोड़ वारदात को दिया अंजाम 

पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 महीने पहले आरोपी तस्नुम (26) पति समीर अंसारी निवासी खजराना इंदौर ने अपनी 2 साल की बच्ची ट्रेन में छोड़ दी थी, उसने अब जिला अस्पताल में ओपीडी के बरामदे से 4 माह की बच्ची चुराई। यह महिला ऑटो से जिला अस्पताल पहुंची और वहां से बच्ची चुराकर ऑटो से रेलवे ड्राइवर को बच्चा चुराने की शंका हुई तो वह सीधे जीआरपी थाने पहुंच गया। जीआरपी ने उसे पकड़कर बच्ची जब्त कर तत्काल स्टेशन रोड पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी महिला से राज उगलवाने में जुटी है कि वह बच्ची चोरी कर आगे क्या अपराध करने वाली थी और उसके बच्ची चोरी वारदात में और कौन कौन आरोपी शामिल है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!