27.3 C
Ratlām

फर्जी पत्रकार चोरी में गिरफ्तार : रतलाम जीआरपी ने ट्रेन से मोबाइल चुराने वाले को पकड़ा 

फर्जी पत्रकार चोरी में गिरफ्तार : रतलाम जीआरपी ने ट्रेन से मोबाइल चुराने वाले को पकड़ा 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में रतलाम जीआरपी को सफलता मिली है। जीआरपी ने तकनीकी सहायता की बदौलत ट्रेन में चोरी गया मोबाइल फोन मात्र कुछ ही दिनों में बरामद कर लिया । इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी पत्रकार की आड़ में वारदात को अंजाम देता था। 

बता दें कि  2 मई 2025 को रतलाम निवासी 18 वर्षीय गालिया चरपोटा ट्रेन नंबर 19316 (वीरभूमि एक्सप्रेस) के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाइंट पर लगाया, जो रतलाम स्टेशन पहुंचने से पहले चोरी हो गया। फरियादी की शिकायत पर रतलाम जीआरपी थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी कपिल सेन (निवासी – आगर मालवा) को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी कपिल सेन ने बताया कि वह स्वयं को एक समाचार पत्र एवं यूट्यूब चैनल का पत्रकार बताकर रेलवे यात्रियों को भ्रमित करता था। मीडिया की आड़ में वह अपने आपराधिक इरादों को अंजाम देता रहा।

आरोपी के पास से बरामद अन्य वस्तुएं

आरोपी के बैग की तलाशी के दौरान टीम को निम्न संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गईं। इसमें तीन अन्य मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों की 10 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड (भिन्न व्यक्तियों के नाम से), दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक ई-श्रम कार्ड, एक बैंक पासबुक और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!