विश्व पर्यावरण दिवस : रोटरी क्लब रतलाम डायमंड ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस : रोटरी क्लब रतलाम डायमंड ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रतलाम डायमंड द्वारा बीमा हॉस्पिटल, जवाहर नगर परिसर में 21 पौधे रोपे और उन्हें सहेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जलप्रदाय विभाग समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद देवकन्या मीणा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित और सोना शर्मा मौजूद रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। अतिथियों का स्वागत मुकेश कुमार शुक्ला, प्रदीप छिपानी, विनय दुबे, मुकेश मीणा, वासुदेव शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह और भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक अनुज शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विगत वर्षों में लगाए गए पौधे अब वृक्ष बन चुके हैं। उन्होंने वर्तमान समय में पौधारोपण की महती आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को भगतसिंह भदौरिया और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ रत्नेश विजवर्गीय ने दिलवाई। इस अवसर पर एमएल नागावत, चेतन मदान, अनमोल शर्मा, उषा गुप्ता, विजय सोलंकी, अक्ष शर्मा और निखिल मिश्रा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया और आभार राहुल श्रीवास्तव ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!